---Advertisement---

रणबीर के बाद इस एक्टर के साथ रोमांस करती दिखेंगी Tripti Dimri, फिल्म से लीक फोटोज ने मचाई सनसनी

Tripti Dimri: 'एनिमल' फिल्म से जबरदस्त तबाही मचा रही तृप्ति डिमरी के फैंस को एक और तोहफा मिला है। दरअसल एक्ट्रेस बहुत जल्द विक्की कौशल के साथ 'मेरे महबूब मेरे सनम' में नजर आने वाली है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फिलहाल आग लगा रही है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस की बेचैनी बढ़ गई है। वहीं फिल्म की रिलीज तारीख भी सामने आ रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 13, 2023 10:51 पूर्वाह्न

Tripti Dimri
Follow Us
---Advertisement---

Tripti Dimri: रणबीर कपूर की ‘एनिमल‘ फिल्म से नेशनल क्रश बन चुकी तृप्ति डिमरी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई है। कुछ हजार फॉलोअर्स से अब इंस्टाग्राम पर 3.5 मिलियन फॉलोवर्स के साथ राज कर रही तृप्ति को लोग किस कदर पसंद कर रहे हैं इस बात में कोई दो राय नहीं है। ‘एनिमल’ फिल्म में छोटे से किरदार में आने के बाद तृप्ति का स्टारडम देखने लायक है। लेकिन इस सब के बीच अगर आप भी इस एक्ट्रेस के जबरदस्त फैन है तो आपके लिए एक खुशखबरी है। जी हां, रणबीर कपूर के बाद बहुत जल्द यह एक्ट्रेस बॉलीवुड के एक और चॉकलेटी स्टार के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी जिनकी खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ना सिर्फ फिल्म का नाम बल्कि तस्वीर भी लीक हुई है।

लीक तस्वीरों में रोमांस करते दिखे विक्की-तृप्ति

रिपोर्ट्स की माने तो तृप्ति डिमरी इस बार कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह बहुत जल्द स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए भी तैयार है। मिली जानकारी के मुताबिक विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के इस फिल्म का नाम ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ होगा जिसमें दोनों एक साथ फिर रोमांस फरमाते हुए नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है जिसे क्रोएशिया का बताया जा रहा है।

कब रिलीज हो रही फिल्म

अगर फिल्म के बारे में और बात करें तो यह धर्मा प्रोडक्शन के अंदर बनने वाली फिल्म है जिसका निर्देशन आनंद तिवारी करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में नेहा धूपिया, एम्मी विर्क, अंगद बेदी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज तारीख भी सामने आ रही है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को रिलीज होने वाली है। वहीं सोशल मीडिया पर लीक हुई तस्वीरों को देख इतना तो तय है कि दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिलेगा। वहीं तृप्ति डिमरी के फैंस विक्की कौशल के साथ उन्हें देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026