---Advertisement---

‘भूल भुलैया 3’ एक्ट्रेस Tripti Dimri की तरह साड़ी को बजट में करें स्टाइल, सावन में पलट-पलट कर देखेंगे लोग

Tripti Dimri: सावन में करें तृप्ति डिमरी की तरह साड़ी को स्टाइल, देखने के बाद सब करेंगे आपकी तारीफ, सबसे हटके नजर आएंगी आप, सब हो जाएंगे आपके फैन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 5, 2024 11:52 पूर्वाह्न

Tripti Dimri
Follow Us
---Advertisement---

Tripti Dimri: ‘एनिमल’ फिल्म से चर्चा में आई तृप्ति डिमरी बहुत जल्द कार्तिक आर्यन के साथ ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म को लेकर तृप्ति लगातार चर्चा में बनी हुई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जबरदस्त फैन फॉलोइंग वाली इस एक्ट्रेस के पास न सिर्फ वेस्टर्न बल्कि इंडियन कलेक्शन भी शानदार है। ऐसे में सावन के हर त्यौहार के लिए उनकी ये 5 साड़ियां बेस्ट है जिसे आप बजट में अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। निश्चित तौर पर इन शादियों में आपकी खूबसूरती निखर कर सामने आएगी।

प्लेन पर्पल साटिन सिल्क साड़ी में दिखीं Tripti Dimri

तृप्ति सिल्क प्लेन साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही है लेकिन क्या आपको पता है कि Amazon पर आप इस साड़ी को सिर्फ 669 रुपये में कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। आप चाहे तो इस साड़ी को तृप्ति की की तरह सिर्फ स्लिक बन हेयर स्टाइल और ब्लैक शिमर ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

येलो शिफॉन साड़ी में आप भी लग सकती है खूबसूरत

तृप्ति की तरह येलो शिफॉन साड़ी को स्टाइल कर निकलेंगी तो सबसे हटके नजर आएंगी। सावन में ग्रीन कलर की साड़ी को छोड़ सब इस साड़ी के फैन हो जाएंगे। आप फ्लिपकार्ट से इस तरह की साड़ी सिर्फ 450 रुपये में खरीद सकती हैं। इसे नूडल स्ट्रिप ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ स्टाइल करें।

ऑफ व्हाइट नेट सिक्विन साड़ी में दिखेंगी बला

आप तृप्ति की तरह ऑफ व्हाइट नेट की साड़ी को Myntra से खरीद सकती हैं इतना ही नहीं यहां आपको ढेरों विकल्प मिलेंगे और आप मन मुताबिक सिक्विन साड़ी को स्टाइल करें। आप चाहे तो एनिमल एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

पेस्टल ऑर्गेनजा साड़ी में खूबसूरत लगी तृप्ति

पेस्टल कलर के ऑर्गेनजा साड़ी को आप ऑनलाइन खरीद सकती हैं। तृप्ति की तरह साड़ी आपको आसानी से myntra पर 1000 से 1500 रुपये में मिल जाएगी जिसे आप सिल्वर ब्लाउज और मिडिल पार्टेड बन हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

एंब्रॉयडरी सिल्क साड़ी को करें स्टाइल

आप सिल्क साड़ी को तृप्ति की तरह मांग टीका और बड़े इयररिंग्स के साथ स्टाइल करेंगी तो सबसे खास नजर आएंगी। आप Ajio से इस तरह की साड़ी में 1500 के रेंज में अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। वैसे यह साड़ी PANASHINDIA.com पर 4123 रुपये में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026