---Advertisement---

‘फिल्म स्टार्स को नहीं मिलेगी छूट…’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एंडोर्समेंट को लेकर की खास अपील तो एक्टर्स के खिलाफ हुए Tukaram Mundhe मुखर, साधा निशाना

Tukaram Mundhe: द्रौपदी मुर्मू ने युवाओं के भविष्य को देखते हुए एक्टर्स पर वार किया लेकिन इस सबके बीच आखिर एफडीए कमिश्नर ने किस तरह से निशाना साधा है। स्टार्स को लेकर क्या बोल गए आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 24, 2026 1:37 अपराह्न

Tukaram Mundhe
Follow Us
---Advertisement---

Tukaram Mundhe: स्टार्स वही है जो रोशनी फैलाए अंधेरा नहीं! यह बात देश के प्रधानमंत्री द्रौपदी मुर्मू ने कही है और उन्होंने स्टार्स से यह खास गुजारिश करती हुई नजर आई की ऐसी चीजों को एंड्रोस करना बंद कर दे जो युवाओं के लिए हानिकारक है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने भी उन्हें अपना सपोर्ट दिखाया है। एक्टर्स को अपनी खास सलाह देते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं आखिर तुकाराम मुंढे ने किस तरह से उन सभी एक्टर्स को नियम कानून का पाठ पढ़ाते हुए नजर आए हैं। इससे पहले एफडीए कमिश्नर की तरफ से शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन को नोटिस जारी किया गया था।

बॉलीवुड स्टार्स से क्या बोले तुकाराम मुंढे

तुकाराम मुंढे ने x प्लेटफार्म प्लेटफार्म पर कहा, “प्रभाव से कोई छूट नहीं मिलती। कलाकारों को, बाकी सब की तरह, कानून का सम्मान करना चाहिए और उन प्रोडक्ट्स, व्यवहारों और आदतों को एंडोर्स करने की ज़िम्मेदारी को पहचानना चाहिए जो लोगों की पसंद को बनाते हैं। जब खाने के प्रोडक्ट्स को एंडोर्स करने के लिए असर का इस्तेमाल किया जाता है, तो पब्लिक हेल्थ को बाद में नहीं सोचा जा सकता। महाराष्ट्र में, हमने पहले ही उन कलाकारों को नोटिस जारी कर दिए हैं जो बड़े पब्लिक इंटरेस्ट में चिंता पैदा करते हैं।”

Tukaram Mundhe का कानून को लेकर धमकी

इतना ही नहीं एफडीए कमिश्नर ने आगे कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। और असर को कभी भी ऐसी चीज़ को प्रमोट करने का लाइसेंस नहीं बनना चाहिए जो पब्लिक हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है। प्रिंसिपल सिंपल है: कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, और कोई भी कमर्शियल इंटरेस्ट पब्लिक हेल्थ से ऊपर नहीं हो सकता।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्टार्स से क्या की अपील

इससे पहले विमल इलायची एड को लेकर शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन को नोटिस जारी किया गया था। वहीं तुकाराम मुंडे का यह बयान उस समय सामने आया है जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बॉलिवुड स्टार्स के प्रभाव को देखते हुए कहा कि उनकी बातें युवा सुनते हैं। ऐसे में उन्हें उन सभी चीजों को एंड्रोस करना बंद कर देना चाहिए जो आज की युवाओं के लिए नुकसानदायक है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 16, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026