---Advertisement---

‘हम नहीं मानते स्टार…’ करोड़ों फैंस की जान शाहरुख खान पर क्यों Tukaram Mundhe का फूटा गुस्सा, इन सितारों पर भी उठाए सवाल

Tukaram Mundhe: आखिर क्यों करोड़ों दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान को लेकर एफडीए कमिश्नर का दिखा गुस्सा, आइए जानते हैं किन सितारों पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है और क्या है पूरी खबर जो आपको कर देगा हैरान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2026 4:56 अपराह्न

Tukaram Mundhe
Follow Us
---Advertisement---

Tukaram Mundhe: विमल इलायची विज्ञापन को लेकर एक बार फिर शाहरुख खान के साथ-साथ अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ निशाने पर है। इस बार सीधे तौर पर तुकाराम मुंडे ने उन्हें कानून तोड़ने वाला करार दे दिया है। जी हां, वे सितारे जो न जाने करोड़ फैंस के प्रेरणादाई और चाहते हैं उन्हें एफडीए कमिश्नर ने कुछ ऐसा कहा जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए जानते हैं विमल इलायची ऐड को लेकर आखिर क्या है लेटेस्ट विवाद जिस पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जहां बीते कुछ समय पहले ही तीनों सितारों को नोटिस जारी किया गया था।

शाहरुख समेत इन सितारों के स्टारडम पर क्या बोले तुकाराम मुंडे

एनडीटीवी इंटरव्यू में शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन के बारे में बात करते हुए तुकाराम मुंडे ने कहा कि आपके हिसाब से वह स्टार्स हो सकते हैं लेकिन मेरे हिसाब से सिर्फ एडवरटाइजर हैं मैं उन्हें कानून तोड़ने वाला मानता हूं और उन पर उस तरह का ही काम किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया गया है। इतने पर ही तुकाराम मुंडे ने इस बात की जानकारी दी है कि तीनों स्टार्स में से एक ने नोटिस का जवाब भी नहीं दिया है जिस पर मुकदमा चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

क्यों Tukaram Mundhe ने शाहरुख खान पर कसा शिकंजा

जब तुकाराम मुंडे से यह पूछा गया कि क्या शाहरुख खान ने नोटिस का जवाब दिया है इस पर तुकाराम मुंडे ने कहा कि “मुझे ठीक से याद नहीं है क्योंकि वह असिस्टेंट कमिश्नर के पास है ज्यादातर चांस है कि उन्होंने जवाब नहीं दिया है लेकिन मैं पक्का अभी कुछ नहीं कह सकता हूं।” इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि फूड सेफ्टी एक्ट के तहत एडवरटाइजिंग रेगुलेशन के प्रोडक्ट का एडवर्टाइज करने वाले व्यक्ति और संस्था की खास जिम्मेदारी होती है कि वह किस चीज का ऐड कर रहे हैं इसकी सही जांच पड़ताल हो।

क्या है शाहरुख खान के खिलाफ विवाद की वजह

बता दे कि शाहरुख खान अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को एफडीए की तरफ से 11 अगस्त को नोटिस जारी किया गया था जिसमें पूछा गया कि विमल इलायची का ऐड महाराष्ट्र में बैन प्रोडक्ट विमल पान मसाला का सरोगेट प्रमोशन है। एक्टर्स को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। वहीं इस सबके बीच तुकाराम मुंडे द्वारा दिया गया बयान सुर्खियों में आ गया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026