---Advertisement---

Twinkle Khanna: क्या 56 की उम्र में पिता बनने वाले हैं अक्षय कुमार, आखिर क्या है इस कृप्टिक पोस्ट का मतलब

Twinkle Khanna: अक्षय कुमार की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना भले ही फिल्मों में नजर नहीं आती है लेकिन वह अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है। कृप्टिक पोस्ट और सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब बयान की वजह से वह सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। इस बीच एक बार फिर वह सोशल मीडिया ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 7, 2024 6:18 अपराह्न

Twinkle Khanna
Follow Us
---Advertisement---

Twinkle Khanna: अक्षय कुमार की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना भले ही फिल्मों में नजर नहीं आती है लेकिन वह अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है। कृप्टिक पोस्ट और सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब बयान की वजह से वह सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। इस बीच एक बार फिर वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है और वजह अजीब है। दरअसल पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिसे देखने के बाद लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या 50 की उम्र में ट्विंकल खन्ना एक बार फिर मां बनने वाली है। लेकिन इस पोस्ट की सच्चाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं पूरा माजरा।

Twinkle Khanna का पोस्ट

दरअसल ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने ट्विंकल खन्ना को काटकर उसके नीचे कुमार प्लस वन लिखा है। इस पोस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया। खास बात यह है कि इस दौरान वह इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो को भी बदलकर यही करती हुई नजर आई। वहीं बायो बदलकर लिख दिया है, “मिसेज फनी बोन्स से आगे बढ़ें, कुमार के 1 को हाय कहें।” इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि क्या ट्विंकल खन्ना एक बार फिर मां बनने वाली हैं। यूजर्स इस पर जमकर मजे ले रहे हैं और कमेंट में उन्हें बधाई देते हुए दिखे हैं।

Twinkle Khanna के पोस्ट को देख लोग दे रहे प्रतिक्रिया

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह महिला दिवस आने से पहले जागरूकता फैलाने के लिए Twinkle Khanna का पोस्ट है। इसमें वह महिलाओं और पुरुष के बीच समाज में जो भेदभाव किए जाते हैं उस पर एक्ट्रेस अपनी बेबाकपन दिखा रही है।

वहीं इस सब के बीच कुछ लोगों का कहना है कि यह पोस्ट पोस्ट महिला को प्रथम उपनाम का उपयोग करने की अनिवार्यता संबंधी अधिसूचना को लेकर है जिसका घमासान फिलहाल जारी है। इसके तहत पति से अलग होने या किसी भी स्थिति में विवाहित महिलाओं को कानूनी रूप से अपना उपनाम वापस अपने मायके के नाम में बदलने के लिए अपने पति से एनओसी प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। अब सच्चाई क्या है यह तो ट्विंकल खन्ना ही जाने लेकिन इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026