Udta Teer Box Office Collection Day 11: सारा अली खान और आयुष्मना खुराना की कॉमेडी स्पाई फिल्म ‘उड़ता तीर’ बॉक्स ऑफिस पर स्लो कलेक्शन के साथ अपना बजट निकालने की तरफ बढ़ रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच की अनोखी कहानी दिखाती ये फिल्म मेकर्स के लिए रिलीज के बाद से ही चुनौती बनी हुई थी। क्योंकि बड़ी स्टारकास्ट होने के बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पा रही थी। लेकिन संडे और मंडे को फिल्म की कमाई अपने बजट के करीब पहुंच गई है। यहां जानें अभी तक ‘उड़ता तीर’ कितना कमा चुकी है?
Udta Teer Box Office Collection Day 11 कितना हुआ?
‘उड़ता तीर’ फिल्म ने रिलीज के11वें दिन 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 4951 शोज से हुई है। भारत में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ये फिल्म टोटल कलेक्शन 51.82 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 11.50 करोड़ रुपए हो चुका है। उड़ता तीर की टोटल वर्ल्ड वाइड कमाई 63.32 करोड़ रुपए हो चुकी है। इस फिल्म का बजट 65 करोड़ के आस-पास है। कलेक्शन के आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि, इस हफ्ते फिल्म अपनी लागत निकल लेगी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ के गिरते कलेक्शन के बड़े कारण
सारा और आयुष्मान की ये फिल्म एक स्पाई कॉमेडी है। जिसमें एक पाकिस्तानी हादसे के बाद अपनी याददाश्यत खो देता है और कट्टर हिन्दुस्तानी बन जाता है। इस दौरान काफी कॉमेडी होती है। फिल्म के डायरेक्टर आकाश ए कौशिक हैं। मूवी के स्लो कलेक्शन का सबसे बड़ा कारण इसके नेगेटिव रिव्यू बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही रजनीकांत की ‘जेलर 2′ और अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ के कारण इस कॉमेडी फिलम को कम स्क्रीन और शोज मिले हैं। जिसके कारण दर्शकों ने इस मूवी से दूरी बना ली। फिलहाल ये अपनी लागत के करीब पहुंच गई हैं।







