---Advertisement---

Ulajh Trailer: विश्वासघात की कीमत जीवन है… नेपोटिज्म और देशद्रोही के आरोप से लड़ती दिखीं Janhvi Kapoor, हटके दिखा अंदाज

Ulajh Trailer: जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का ट्रेलर जारी किया गया और इसे देखने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। आइए देखते हैं क्या है ट्रेलर में खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2024 2:57 अपराह्न

Ulajh Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Ulajh Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बहुत जल्द फिल्म ‘उलझ‘ में नजर आने वाली हैं। ऐसे में इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है जिसे देखने के बाद फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए हैं। कहने में दो राय नहीं है कि जाह्नवी का अंदाज इस फिल्म में काफी अलग दिखाई देने वाला है और यह ट्रेलर इस बात का सबूत है। रियल लाइफ में नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल होने वाली जाह्नवी का इस फिल्म में भी खास कनेक्शन देखा जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है ट्रेलर में खास जिसकी वजह से जाह्नवी आई चर्चा में।

जाह्नवी का डायलॉग से लेकर अंदाज तक खास

फिल्म में जाह्नवी सुहाना भाटिया के किरदार में नजर आ रही है। वह देश की सबसे युवा डिप्टी हाई कमीशन बनती है और फिर उन पर आरोप लगाया जाता है कि नेपोटिज्म की वजह से उन्हें यह पद मिला है। अब ऐसे में खुद को कैसे साबित करेंगी जाह्नवी इस बात को देखना दिलचस्प होने वाला है। फिल्म में वह लंदन के एक खबरी को ढूंढने में जुटीं नजर आएंगी क्योंकि उस वजह से उन पर देशद्रोही का आरोप लगाया जाता है। जाह्नवी का डायलॉग जबरदस्त है क्योंकि वह कहती नजर आती है कि बकरी अब पूरे के पूरे शेर को खा जाएगी और विश्वासघात की कीमत जीवन है अपना दे दो या किसी और का ले लो।

ट्रेलर के साथ जाह्नवी ने कहीं ये बात

ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि वह एक रईस परिवार से है जिसकी वजह से उनकी नौकरी पर सवाल खड़े किए जाते हैं। इस ट्रेलर के साथ जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा हर किसी की एक कहानी होती है और हर किसी के सीक्रेट होते हैं सभी सीक्रेट में उलझ होते हैं और यह उलझ सुलझाना आसान नहीं है।

देशभक्ति के लिए जुनूनी दिखेंगी जाह्नवी

सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनने वाली :उलझ’ फिल्म का ट्रेलर वाकई काफी मजेदार है। यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जाह्नवी देश के लिए जज्बात और जुनून दिखाती हुई नजर आएंगी। इस स्पाई थ्रिलर में जाह्नवी के अलावा गुलशन देवैया भी मुख्य किरदार के तौर पर नजर आने वाले हैं। कहने में दो राय नहीं है उलझ कपूर का एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिल रहा है और यह प्रोजेक्ट उनके लिए काफी खास होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026