---Advertisement---

Upcoming Movies 2023: बॉक्स ऑफिस पर ये दिग्गज स्टार्स इन फिल्मों में दिखाएंगे दम, सलमान से लेकर शाहरूख तक की दांव पर है साख

Upcoming Movies 2023: इस साल बॉलीवुड में कई बिग बजट फिल्में रिलीज होने जा रही है, जिसमें कई बड़े सितारे सिल्वर स्क्रीन पर अपना दम दिखाते नजर आऐंगे। बीते साल 2022 में बॉलीवुड फिल्मों को साउथ की फिल्मों से जबरदस्त टक्कर मिली थी । इस टक्कर में साउथ की फिल्मों ने काफी हद तक बाजी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 5, 2023 6:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Movies 2023: इस साल बॉलीवुड में कई बिग बजट फिल्में रिलीज होने जा रही है, जिसमें कई बड़े सितारे सिल्वर स्क्रीन पर अपना दम दिखाते नजर आऐंगे। बीते साल 2022 में बॉलीवुड फिल्मों को साउथ की फिल्मों से जबरदस्त टक्कर मिली थी । इस टक्कर में साउथ की फिल्मों ने काफी हद तक बाजी मार ली थी। इस साल कई बड़े सितारों पर तगड़ा दांव लगा हुआ है और देखना दिलचस्प होगा कि परदे पर स्टारडम कितना कामयाब हो पाता है।

‘कुत्ते’ को लेकर फैंस कर रहे हैं इंतजार

अर्जुन कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म कुत्ते 13 जनवरी को बड़े परदे पर रिलीज होने जा रही है।

‘पठान’ है मोस्ट अवेटेड फिल्म

इस फिल्म से शाहरुख खान लंबे समय के बाद बड़े परदे पर वापसी कर रहे है और इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में जबरदस्त हाईप भी बना हुआ है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।

‘शहजादा’ भी है सुर्ख़ियों में

10 जनवरी को कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा लेकर दर्शकों के सामने आ रहे है। इस फिल्म में एक्शन के साथ साथ कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा।

Also Read: इस Web Series से OTT डेब्यू करेंगे Shahid Kapoor, साउथ के दिग्गज कलाकार भी आएंगे नजर

‘तू झूठी तू मक्कार’ भी है रणबीर की लिस्ट में

बीते साल फिल्म ब्रह्मास्त्र से धमाल मचाने वाले रणबीर कपूर इस फिल्म में लीड रोल करते नजर आएंगे। साथ ही पहली बार परदे पर रणबीर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी भी फैंस के सामने होगी। ये फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी।

भोला में दमदार रोल में दिखेंगे अजय देवगन

इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर होगी। ये फिल्म 30 मार्च को रिलीज हो रही है और इसमें आपको अजय का अलग अंदाज देखने को मिलेगा।

‘टाइगर 3’ को लेकर भी लगातार फैंस के बीच है बज

सलमान खान की टाइगर सीरीज की ये तीसरी फिल्म है। फिल्म में सलमान संग शाहरुख ,इमरान हाशमी, कैटरीना कैफ जैसे दिग्गज कलाकार एक साथ बड़े परदे पर होंगे। ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने जा रही है।

Also Read: Carrot Paratha: स्वादिष्ट और पौष्टिक गाजर के परांठे के साथ करें सर्दियों की सुबह की शुरुआत, जानिए क्या है खास Recipe

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026