---Advertisement---

इस वीकेंड चाहते हैं एंटरटेनमेंट का फुल ऑन डोज तो देखिए OTT पर रिलीज हो रही इन शानदार फिल्मों और Web Series की स्पेशल लिस्ट

Upcoming movies and web series on OTT: भारत में ओटीटी प्लेटफार्म आने के बाद बॉलीवुड को भले ही कमाई में झटका लगा हो पर दर्शकों की बल्ले-बल्ले है। अब चुटकियों में मोबाइल पर या घर बैठे बैठे दुनिया भर के एंटरटेनमेंट का मजा लिया जा सकता है। वेब सीरीज ने दर्शकों को कुछ इस तरह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 23, 2023 4:18 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Upcoming movies and web series on OTT: भारत में ओटीटी प्लेटफार्म आने के बाद बॉलीवुड को भले ही कमाई में झटका लगा हो पर दर्शकों की बल्ले-बल्ले है। अब चुटकियों में मोबाइल पर या घर बैठे बैठे दुनिया भर के एंटरटेनमेंट का मजा लिया जा सकता है। वेब सीरीज ने दर्शकों को कुछ इस तरह बांधा है कि अब लोगों को इंतजार रहता है कि कब कोई धमाकेदार सीरीज रिलीज हो। अब तक इस साल में बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक कई शानदार फिल्में और कंटेंट देखने को मिले हैं और ये वीकेंड भी ओटीटी के दीवानों के लिए खास होने वाला है। आज हम लाए है इस वीकेंड ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट जो आपको देगी कंप्लीट एंटरटेनमेंट का मजा।

पॉट लक सीजन 2 भी है बेस्ट ऑप्शन

हल्का फुल्का और मजेदार रोमांटिक एंटरटेनमेंट चाहिए तो आप सोनी लिव ऐप पर रिलीज हो रहे पॉट लक सीजन 2 को अपनी चॉइस बना सकते है। इस शो का पहला सीजन भी दर्शकों को काफी पसंद आया था।

ये भी पढ़ें: Charmsukh Jane Anjane Mein On ULLU: पेचीदा रिश्ते की कहानी सोचने पर कर देगी मजबूर, बोल्डनेस ने पार की सारी मर्यादाएं

द स्ट्रेज के लिए फैंस कर रहे हैं इंतजार

अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन है तो ये ब्रिटिश फिल्म आपको शानदार एंटरटेनमेंट दे सकती है। ये फिल्म भी 22 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है।

मरडॉ मर्डर्स: ए सदर्न स्कैंडल को लेकर फैंस हैं एक्साइटेड

ये एक हॉलीवुड डॉक्यूमेंट्री है जो अमेरिका के एक ताकतवर परिवार की कहानी पर आधारित है। ये एक शानदार एंटरटेनमेंट है जो अब तक आपने सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। ये डॉक्यूमेंट्री 22 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

वीर सिम्हा रेड्डी को भी देख सकते हैं आप

बात अगर एंटरटेनमेंट की हो तो साउथ की फिल्में कभी निराश नहीं करती और इसलिए इस लिस्ट में भी शामिल है। पोंगल के अवसर पर रिलीज हुई फिल्म वीर सिम्हा रेड्डी जो अब आप डिज्नी हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।

क्रांति की भी है बेहद दमदार स्टोरी

23 फरवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही ये कन्नड़ फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है और बता दें पैन इंडिया दर्शकों के लिए इस फिल्म को हिंदी समेत मलयालम, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जा रहा है।

ट्रिपटिच को भी एन्जॉय कर सकते हैं आप

थ्रिलर सीरीज के दीवानों के लिए ये मैक्सिकन ड्रामा एक शानदार अनुभव दे सकता है। ये सीरीज विदेशी भाषाओं के साथ-साथ हिंदी में भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: PNB Update: पीएनबी कस्टमर्स के लिए जरूरी खबर, 3 दिन बाद इन लोगों के खाते हो जाएंगे बंद 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

International Yoga Day

जून 21, 2026

Peddi Box Office Collection Day 16

जून 20, 2026

Cocktail 2

जून 20, 2026

Batwara 1947 vs Alpha

जून 20, 2026

Allu Arjun

जून 20, 2026

Sunil Grover

जून 19, 2026