---Advertisement---

Upcoming Movies: ‘जवान’ से लेकर ‘टाइगर 3’ तक इन फिल्मों का है लोगों को इंतजार, दांव पर है अक्षय ही नहीं सलमान की भी इज्जत

Upcoming Movies: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो आने वाले समय में तहलका मचाने के लिए तैयार है। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है। जी हां, आने वाले समय में फैंस को कई तोहफे में मिलने वाले हैं और कई बड़ी फिल्में बॉक्स ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 25, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 25, 2023 10:22 पूर्वाह्न

Upcoming Movies
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Movies: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो आने वाले समय में तहलका मचाने के लिए तैयार है। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है। जी हां, आने वाले समय में फैंस को कई तोहफे में मिलने वाले हैं और कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचाएगी। वैसे बॉक्स ऑफिस के बारे में फिलहाल कोई बात करना जल्दबाजी होगी लेकिन यह बात सच है कि कई सुपर स्टार फैंस को इंप्रेस करने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं अपकमिंग फिल्मों के बारे में जो फैंस के बीच लगातार बज में है।

‘ओएमजी 2’ को लेकर लोग हैं एक्साइटेड

भगवान शिव के किरदार में इस फिल्म में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तो तैयार है लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के लिए इन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी है। फिल्म को लेकर जहां एक तरफ विवाद भी जारी है वहीं फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय की फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है।

‘गदर 2’ को लेकर भी लगातार है बज बरकरार

सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर ‘गदर’ के सिक्वल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। वहीं अक्षय कुमार के साथ सनी देओल की भिड़ंत भी होने वाली है। जी हां, यह फिल्म भी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है और यह अपकमिंग मूवी की लिस्ट में शामिल है।

रणबीर और रश्मिका की फिल्म ‘एनिमल’ का भी है लोगों को इंतजार

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना पहली बार ‘एनिमल’ फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि वी एस रेड्डी निर्देशित यह फिल्म पहले 11 अगस्त को ही रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह 1 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए आएगी। लोगों का कहना है कि ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ की रिलीज डेट को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है।

‘जवान’ को कैसे भूल सकते हैं आप

जहां साल की शुरुआत ही शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ से हुई जो बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में कई रिकॉर्ड तोड़ गई। वहीं ‘जवान‘ को लेकर भी लोग काफी एक्साइटेड हैं। एटली निर्देशित यह फिल्म लोगों को जरूर पसंद आएगी और इससे काफी उम्मीदें भी है। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

‘टाइगर 3’ को लेकर भी लोग है बेताब

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फ्रेंचाइजी फिल्म को लेकर भी लोग काफी एक्साइटेड हैं। जहां दोनों पार्ट्स को पहले काफी प्यार मिला है वहीं तीसरे पार्ट को देखने के लिए भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लोगों ने सिरे से नकार दिया था। ऐसे में अब ‘टाइगर 3‘ क्या कमाल दिखा पाती है यह देखना दिलचस्प है। फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो रोल में नजर आएंगे और यह दीपावली पर रिलीज होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026