---Advertisement---

Tiger 3: कैटरीना के लिए इस शख्स से लड़ते दिखेंगे सलमान खान, BTS वीडियो देख लोगों की बढ़ी बेताबी

Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन और आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार टाइगर फिल्म को लेकर बहुत कम खबर आ रही हैं क्योंकि ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 23, 2023 4:30 अपराह्न

tiger 3
Follow Us
---Advertisement---

Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन और आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार टाइगर फिल्म को लेकर बहुत कम खबर आ रही हैं क्योंकि कहा जा रहा है कि शूटिंग के सेट पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं इस सब के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है और कहानी की कुछ प्लॉट भी वायरल हो रही है जिसके बाद लोगों की एक्साईटमेंट बढ़ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

बीटीएस वीडियो में एक्शन करते दिखे सलमान

दरअसल बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा जिसके बाद टाइगर 3 और सलमान खान ट्रेंड करने लगे। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं और मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में उनका एक्शन सीक्वेंस इमरान हाशमी के साथ होने वाला है। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन बज बरकरार है।

क्या सलमान के दुश्मन होंगे इमरान

रिपोर्ट की माने तो इस बार जोया और टाइगर बड़े मिशन पर जाने से पहले जोया के पहले के एक दुश्मन की तलाश करने में जुड़ेंगे। जोया का यह दुश्मन उस समय का है जब वह टाइगर से नहीं मिली थी। वैसे इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन कहा जा रहा है कि यह दुश्मन कोई और नहीं बल्कि इमरान हाशमी होंगे। ऐसे में सलमान और इमरान के बीच जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेगा।

कब रिलीज हो रही है फिल्म

यह फिल्म लोगों के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान जलवा दिखाने के लिए कैमियो में नजर आने वाले हैं। ऐसे में सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ देखना फैंस के लिए वाकई काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है। रिपोर्ट की माने तो यह फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह 10 नवंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026