---Advertisement---

‘पॉलीथिन की सिंड्रेला’ बनी Urfi Javed का चलना हुआ मुश्किल, ट्रोलर्स ने ली चुटकी- ‘इसे तो कान्स या मेट गाला में भेजो’

Urfi Javed: उर्फी जावेद आ गई अपने नए लुक के साथ लोगों के दिलों पर कब्जा करने के लिए और देखने वाले एक बार फिर चौंक गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 16, 2024 12:56 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद वह नाम है जिनकी अतरंगी ड्रेस काफी वायरल होती रहती है। हर बार ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में वह कोई कसर नहीं छोड़ती है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। उनका लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह पॉलिथीन की सिंड्रेला बनी नजर आ रही है। जी हां, इस लुक को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में उनका कोई जोर नहीं है। वह हर बार कुछ अलग ट्राई करना जानती है। आइए देखिए वायरल वीडियो।

Urfi Javed की ड्रेस ने फिर मचाई तबाही

उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो उन्होंने थाई स्लिट गाउन को कैरी किया है जिसके पीछे सिंड्रेला की तरह कैप को स्टाइल किया गया है। एक शख्स ने पीछे से पकड़ कर रखा हुआ है। वहीं उर्फी इस ड्रेस में काफी अनकंफरटेबल नजर आ रही है और उन्हें एक शख्स ने सपोर्ट किया हुआ है। इसके सहारे वह चलती हुई नजर आ रही है। ऐसे में इतना तो तय है कि इस पॉलिथीन वाली ड्रेस को पहनकर उर्फी सहज नहीं है। इस ड्रेस की स्लीव भी काफी यूनिक है। मेसी बन हेयरस्टाइल, ग्लोइंग मेकअप में उर्फी को जिसने भी देखा होश गंवा बैठा।

उर्फी को देख लोग करने लगे कमेंट

उर्फी जावेद के इस लुक को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ये कई मेट गाला और कान्स की ड्रेस से बेहतर डिजाइनिंग करती है। एक यूजर ने कहा डिजाइनर होना चाहिए तो दूसरे ने कहा ओह नो रफी आंटी। एक यूजर ने लिखा इसने मुंबई की गलियों को मेट गाला बना दिया है। एक ने कहा इतनी गर्मी में भी यह डिजाइनर बनी है तो दूसरे ने कहा पॉलिथीन की सिंड्रेला। एक ने कहा, “इसे कोई कान्स या मेट गाला में भेजो।”

अक्सर ट्रोलिंग का सामना करती है उर्फी

वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और कभी अपने अपकमिंग शो को लेकर तो कभी अपनी एक्टिंग और ड्रेसिंग सेंस से लोगों को हैरान कर रही है। यह बात सच है कि उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके वह लोगों को चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ahaan Pandey

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026