---Advertisement---

Urfi Javed बन गई रेस्टोरेंट में वेट्रेस, इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों की चौंधियाई आंखें

Urfi Javed: सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब कपड़े पहनकर सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी फिलहाल एक बार फिर ट्रेंड में आ गई है। वेट्रेस लुक में उर्फी को स्पॉट किया गया और इस दौरान वह कस्टमर से ऑर्डर लेती हुई भी नजर आई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कैमरे से बचती हुई दिखाई दे रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 24, 2023 5:20 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अतरंगी क्वीन उर्फी जावेद कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखती है। उन्हें पता है कि किस तरह लाइमलाइट में आना है और इसके लिए वह हर हद पार कर देती है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह वेट्रेस लुक में नजर आ रही है। इसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया और अब यह चर्चा जोरों पर है कि क्या उर्फी जावेद वेट्रेस बन गई है। वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि उर्फी रेस्टोरेंट में कस्टमर से ऑर्डर भी ले रही थी और शिद्दत से काम करती हुई नजर आई।

क्या है इस वीडियो में खास

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो कैमरे से छिपती हुई उर्फी जावेद नजर आ रही है। उनका लुक काफी अलग है जिसमें ग्रीन शर्ट और क्रीम पैंट को ग्रीन स्कर्ट के साथ स्टाइल कर रही है। वहीं लो पोनीटेल हेयर स्टाइल के अलावा उनके हाथ में एक डायरी है जिस पर वह कस्टमर से ऑर्डर भी लेती हुई दिखी। हालांकि इस वीडियो में वह किसी से फोन पर बात कर रही है और इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए। नो मेकअप लुक और वेट्रेस वाला उर्फी का अंदाज फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसकी सच्चाई जानने के लिए लोग बेताब है।

वीडियो देख लोग कर रहे मजेदार कमेंट

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा, “जिस दिन पूरे कपड़े पहन लेती है मुंह नहीं दिखाती है।” एक और यूजर ने कहा, “अपना बिना मेकअप वाला चेहरा छुपा रही है।” तो एक और यूजर ने कहा, “अरे बेचारी को भागने दो इसके काम ही मुंह छुपाने वाले हैं।” एक और यूजर ने कहा, “छछूंदर टाइप लोग।” दूसरे ने कहा, “ऐसा काम करती है कि जिससे मुंह छुपाना पड़े।” अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या उर्फी जावेद एक बार फिर लाइमलाइट में आने के लिए ऐसा कुछ कर रही है या फिर इसके पीछे की सच्चाई कुछ और ही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026