---Advertisement---

Urfi javed का बार्बी लुक, गुलाबी बाल और ´फ´ और ‘क´का सहारा, वीडियो देख यूजर्स बोले -‘अरे मोरी मैया’

Urfi javed: अपने फैशन सेंस के चलते मशहूर डिजाइनरों को टक्कर देने वाली उर्फी जावेद का दिखा एक नया लुक। वीडियो देख यूजर्स को आया गुस्सा।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 21, 2023 4:47 अपराह्न | Updated: जुलाई 21, 2023 5:34 अपराह्न

Urfi Javed Barbie Look
Follow Us
---Advertisement---

Urfi javed: द फैशनक्वीन उर्फी जावेद अपने अतरंगी डिजाइनर कपड़ों के चलते हमेशा पैपरराजी और ऑडियंस के नजरों में छाई रहती है। उनके इस अजीबोगरीब फैशन को देख यूजर्स उन्हें काफी बार ट्रोल भी करते हैं। लेकिन वहीं बी-टाउन के काफी मशहूर चेहरे उर्फी के इस टेलेंट की प्रशंसा भी करते हैं। अभी हाल ही में उर्फी जावेद का एक नया पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे देख फैंस एक बार फिर हैरान दिखते हुए नजर आ रहे है। लेकिन उर्फी को भले ही कितना भी ट्रोल कर दिया जाएं, उन्हें किसी भी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है और वह हमेशा अपने दिल  की ही सुनती हुई नजर आती है। भले ही ऑडियंस उर्फी को जितना मर्जी ट्रोल करें लेकिन उसके द्वारा पहने गए सभी आउटफिट्स को देखना भी बहुत पसंद करती है। आज इस आर्टिकल में आइए जानते है कि उर्फी ने किस तरह के लेटेस्ट डिजाइन को कैरी किया हुआ है।

ब्रालेट और शॉर्टस मे उर्फी ने दिखाया अपना ग्लैमर्स

आए दिन सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर कर उर्फी जावेद इंस्टाग्राम का पारा और भी हाई करती हुई नजर आती है। ऐसे में आज एक फिर उर्फी ने अपने एक नए लुक में वीडियो अपलोड की है जिसमें वह बार्बी लुक में नजर आ रही है। इस शेयर की गई वीडियो में उर्फी ने प्सेटल ब्रालेट पहना हुआ है। जिसमें फ और के लिखा हुआ है। यह काफी हद तक रिविलिंग भी है। इसके साथ उर्फी ने शॉर्ट्स कैरी किए गए है। इस वीडियो को बनाते हुए उर्फी कभी सोते हुए, तो कभी स्वीमिंग पुल पर जाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को अपलोड करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा है कि ‘वास्तव में एक बार्बी <3, काफी अच्छी जगह है, खाने की तो क्या बात की जाए और सर्विस, थैंकयू @sarabhluthra 16।’ जब से यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर यूजर्स के द्वारा देखी गई है। तब से यह काफी वायरल होते हुए नजर आ रही है। यूजर्स इस वीडियो को देख एक बार फिर उर्फी को ट्रोल करने लगे।

यूजर्स ने किए उर्फी के नए अंदाज में कमेंट्स

जब से उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बार्बी लुक में वीडियो अपलोड की है, वह एक बार उर्फी सुर्खियों में आती हुई नजर रही है। उर्फी की इस वीडियो को देख यूजर्स ने दोबारा से उनके कमेंट सेक्शन पर अपनी प्रतिक्रियां करना शुरु कर दिया है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है कि ‘पूरी चुडैल लग रही है’, तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा है कि ‘अरी मोरी मैया’ , वहीं अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है और कहा कि ‘वाओ मुझे भी चाहिए एक टॉप ऐसा ही, नंबर 1’ ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026