---Advertisement---

Urfi Javed: पर्स से स्टाइलिश ड्रेस बनाकर पोज देने लगी हसीना, देख हेटर्स की भी हुई बोलती बंद

Urfi Javed: यह बात सच है कि उर्फी जावेद को कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या बोल रहे हैं। वह हर बार अपनी अतरंगी ड्रेसिंग सेंस से चर्चा में आ जाती है और लोगों को चौकाने का एक मौका नहीं छोड़ती है। बहुत कम दफा ऐसा होता है जब उर्फी की ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 19, 2023 12:59 अपराह्न

Urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: यह बात सच है कि उर्फी जावेद को कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या बोल रहे हैं। वह हर बार अपनी अतरंगी ड्रेसिंग सेंस से चर्चा में आ जाती है और लोगों को चौकाने का एक मौका नहीं छोड़ती है। बहुत कम दफा ऐसा होता है जब उर्फी की ड्रेस को लोग पसंद करते हैं और उनकी तारीफ करते हैं। अक्सर उनकी ड्रेस को देख लोग मुंह बना लेते हैं और उर्फी भी ऐसा करने में कभी पीछे नहीं रहती है। हालांकि, इस बार आप भी चौंक जाएंगे जब उर्फी के क्रिएशन को देखेंगे। यह बात सच है ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में उर्फी कभी पीछे नहीं रहती है और ऐसे में वह हर एक चीज से ड्रेस बनाती है जिसके बारे में शायद लोग सोचते भी नहीं है। ऐसे में एक बार फिर उर्फी अपनी क्रिएटिविटी दिखाती हुई नजर आई।

आखिर कैसे इस बार डिजाइनर बनी उर्फी

उर्फी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह पर्स से बनी हुई ड्रेस को पहनी हुई नजर आई। जी हां, वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी पहले टी-शर्ट में कैजुअल लुक में नजर आती हैं। वहीं उनके हाथ में ब्राउन कलर का एक हैंडबैग होता है। अगले ही पल और फिर उर्फी उसी हैंडबैग की ड्रेस बना कर सामने आती हैं। कहने में दो राय नहीं है कि यह ड्रेस काफी स्टाइलिश है और जिस तरह से उर्फी ने इसे डिजाइन किया है वह काबिले तारीफ है। उर्फी ने इसे डांगरि लुक दिया है और जिस तरह से पॉकेट से लेकर हैंडल तक को यूज़ किया गया है वह सच में काफी यूनिक है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: ‘बिहारी बाला’ के अंदाज से लेकर पूजा भट्ट की एंट्री को देख चौंके फैंस, प्रीमियर पर ये रहा सबसे खास

लोग कर रहे उर्फी की क्रिएटिविटी की तारीफ

यही वजह है कि उर्फी के इस वीडियो को देख इस बार हेटर्स की भी बोलती बंद हो गई। जी हां, ट्रोलर्स को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर इस बार बोले क्या। फैंस इस लुक की लगातार तारीफ कर रहे हैं और उर्फी के इस क्रिएटिव अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। यह बात सच है कि इस बार उर्फी अपनी ड्रेस की वजह से नहीं बल्कि अपनी क्रिएटिविटी की वजह से चर्चा में आ गई है। इस वीडियो को देख उर्फी के फैंस काफी शॉक्ड हैं। वीडियो को देख जहां एक फैन ने इसे क्रिएटिव कहा तो एक ने कहा कि यह अब तक का सबसे बेस्ट आउटफिट है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026