---Advertisement---

आखिर क्यों Urfi Javed को बनना पड़ा वेट्रेस, सच्चाई जानकर आपको भी लगेगा जबरदस्त झटका

Urfi Javed: उर्फी जावेद हाल ही में वेट्रेस लोक से लोगों को हैरान कर चुकी हैं। अब उन्होंने एक वीडियो को शेयर कर बड़ा खुलासा किया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग दंग रह गए हैं। वेट्रेस बनने के पीछे की सच्चाई वाकई आपको हैरान कर देगी। आईए जानते हैं आखिर क्या है सच्चाई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 26, 2023 2:49 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह जानती है कि कैसे लाइमलाइट में रहना है और हर बार कुछ अलग कर चर्चा में आ जाती हैं। इस सब के बीच वह पिछले कुछ दिन पहले वह सुर्खियों में आ गई थी जब उन्हें वेट्रेस लुक में स्पॉट किया गया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए थे लेकिन अब उर्फी ने खुद इसकी सच्चाई फैंस को बताई है। इसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। उर्फी ने एक वीडियो शेयर कर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं आखिर क्यों उर्फी को बनना पड़ा वेट्रेस।

उर्फी ने किया बड़ा खुलासा

उर्फी ने एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें वह वेट्रेस लुक में नजर आ रही है और अपने काम को शिद्दत से करती हुई दिख रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में उर्फी ने लिखा, “सपना साकार हुआ कोई भी काम बड़ा या छोटा नहीं होता। यह सब सिर्फ नजरिये पर निर्भर करता है। मैं 1 घंटे के लिए वेट्रेस की भूमिका में रहना चाहती थी। कैंसर रोग की सहायता संगठन में अपनी कमाई का योगदान करने के लिए रोमांचित हूं और दयालुता के ऐसे कार्यों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं।” इतना ही नहीं उर्फी ने रेस्टोरेंट को भी धन्यवाद करते हुए कहा, “और ऐसा करने के लिए और दान के पति इतना उदार होने के लिए विशेष धन्यवाद।”

शिद्दत से काम करती दिखी उर्फी

इस वीडियो में उर्फी रेस्टोरेंट के कामों को सीखने और कस्टमर को अपनी तरफ खींचने में कामयाब नजर आती है।वह काम को काफी शिद्दत से करती हुई दिखती है और हर एक चीज पर बारीकी से नजर रखती है। उनका वेट्रेस वाला अंदाज जहां पहले चर्चा में था वहीं अब उनके इस पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया है। वीडियो को देखने के बाद लोग जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “आप कब क्या बन जाती है कुछ पता ही नहीं होता है आपके यूजर्स को।” एक और यूजर ने कहा, “अनएक्सपेक्टेड यार उर्फी जी मुझे लगा आप ड्रेस चेंज करोगी।” तो एक और यूजर ने कहा “यह जबरदस्त था।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026