---Advertisement---

Urfi Javed को ब्रालेट और मिनी स्कर्ट में देख लोगों ने पीट लिया माथा, कहा- ‘कोई इसको चांद पर भिजवा दो यार’

Urfi Javed: उर्फी जावेद को पता है कि वह चाहे कुछ भी कर ले लोग उन्हें ट्रोल करेंगे लेकिन फिर भी ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में वह पीछे नहीं रहती हैं। 'आखिरी सच' की स्क्रीनिंग पर भी उनका अलग जलवा देखने को मिला और यही वजह है कि उनके लेटेस्ट लुक को देख लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि उर्फी को कोई फर्क नहीं पड़ता और वह हर बार अतरंगी स्टाइल दिखाने में पीछे नहीं रहती है। लेटेस्ट लुक को देखकर शायद आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 24, 2023 12:00 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अतरंगी फैशन के मामले में अपनी एक पहचान बनाने वाली उर्फी जावेद को लोग ट्रोल करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। उर्फी को पता है कि उनकी ड्रेसिंग सेंस लोगों को पसंद नहीं आएगी लेकिन बावजूद इसके वह ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। इस बीच वह तमन्ना भाटिया की वेब सीरीज ‘आखिरी सच’ की स्क्रीनिंग पर पहुंची और इस दौरान लोगों की निगाहें एक बार फिर उनकी ड्रेसिंग सेंस पर अटक गई। दरअसल उर्फी ने खुद को इस तरह तैयार किया था कि चर्चा में आना तो लाजमी था। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह लुक काफी वायरल हो रहा है और फैंस देखकर कंफ्यूज है कि उर्फी ने किस आउटफिट को कैरी किया। आइए देखते हैं क्या खास है उर्फी के लुक में।

नेट के कपड़े को ओढकर नजर आई उर्फी

उर्फी जब भी नजर आती हैं तो लोगों के नजरें उनकी ड्रेस पर होती है और एक बार फिर ‘आखिरी सच’ की स्क्रीनिंग पर उन्हें देख लोग हैरान रह गए। दरअसल उर्फी पिंक ब्रालेट और मिनी स्कर्ट में खुद को स्टाइल किया था लेकिन जिस चीज में लोगों का ध्यान खींचा वह है सिर से लेकर पैर तक नेट के एक कपड़े से उन्होंने खुद को ढका था जो वाकई काफी अजीब गरीब है। इस लुक में उसी को देख लोगों की बोलती बंद हो गई और उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर इस ड्रेस को क्या नाम दें।

स्टाइल को देख चौंके लोग

जहां तक स्टाइल की बात करें तो उर्फी जावेद इस नेट पिंक ड्रेस को मैचिंग हाई हील से कंप्लीट कर रही है। वहीं उन्होंने हेयर बन से अपने इस लुक को खास टच देती हुई दिखी हैं। यह लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और इसे देख लोग उर्फी को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। यह सच की स्क्रीनिंग पर जहां तमाम बड़े-बड़े सितारे नजर आए। वैसे में उर्फी अपनी ड्रेसिंग सेंस की वजह से लाइमलाइट में आ गई है।

उर्फी को देख लोग ले रहे मजे

इस लुक को देखने के बाद एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “कोई इस चांद पर भेज दो यार।” एक और यूजर का कहना है, “यह ड्रेस तुम किस चीज से बनाई हो।” एक और यूजर ने कहा, “मेरे घर में बहुत मच्छर है अपनी मच्छरदानी दे दो” तो एक और यूजर का कहना है कि “आज ही मेरे घर से मच्छरदानी गायब है अब पता चला यह तो यहां है।” वही वीडियो और लुक को देख लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर मजे ले रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026