---Advertisement---

Urfi Javed ये किस हाल में घर से निकली बाहर! देख यूजर्स बोले- ‘नींद से उठी चुड़ैल लग रहीं हैं’

Urfi Javed: अक्सर अतरंगी फैशन से लोगों को हैरान कर देने वाली उर्फी जावेद हर बार झटका देना खूब जानती है। अपने फैशन सेंस से हो या फिर बेबाकपन से वह लाइमलाइट बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। हालांकि इस सब के बीच उर्फी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसे ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 5, 2023 11:10 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अक्सर अतरंगी फैशन से लोगों को हैरान कर देने वाली उर्फी जावेद हर बार झटका देना खूब जानती है। अपने फैशन सेंस से हो या फिर बेबाकपन से वह लाइमलाइट बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। हालांकि इस सब के बीच उर्फी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। मेकअप और ड्रेस के साथ हर बार कुछ नया करने वाली उर्फी जावेद इस बार घर से अलग अंदाज में निकली। इसे देखने के बाद लोगों को 440 वोल्ट का झटका लगा है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस लुक में खास।

क्या हुआ उर्फी के फैशन को

दरअसल उर्फी जावेद को स्पॉट किया गया और इस दौरान वह रिवीलिंग शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। इस ब्लैक ड्रेस को उर्फी ने हाई हील्स के साथ कंप्लीट किया है। वहीं सिंपल हेयर स्टाइल से इसे खास टच दे रही हैं। इस दौरान जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वह है उनका नो मेकअप लुक। जी हां, दरअसल अक्सर फैशन और मेकअप के साथ खूब एक्सपेरिमेंट करने वाली उर्फी जावेद इस बार अपने सिंपल अंदाज से सुर्खियों में आ गई और एक बार फिर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

लोग करने लगे ट्रोल

वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “इसे भारत से निकालो” वहीं एक और यूजर ने कहा, “नींद से उठी चुड़ैल लग रही है।” एक और यूजर का कहना है लगता है उर्फी के साथ कुछ हुआ है। एक ने कहा दिमाग के बिना इंसान तो एक और यूजर ने कहा, “कितनी बुरी लगती है।” वहीं एक और यूजर का कहना है लगता है शादी टूट गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद सीधा अपनी कार से निकल कर चली जाती है और इस दौरान पैपराजी को पोज भी नहीं देती हैं।

क्या उर्फी की हो गई सगाई

गौरतलब है कि उर्फी जावेद अभी हाल ही में अपनी सगाई की वजह से सुर्खियों में आई थी। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई लेकिन उर्फी की बहन उरूसा जावेद ने उर्फी की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह एक शख्स के साथ पूजा करती हुई नजर आई थी। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि उर्फी ने सगाई कर ली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment