---Advertisement---

ऑफ शोल्डर हार्ट शेप ड्रेस में Urfi Javed का कातिलाना अंदाज, बार्बी लुक देख ट्रोलर्स को लगी मिर्ची

Urfi Javed: अतरंगी ड्रेस से हमेशा चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में है लेकिन इस बार उन पर बार्बी का खुमार चढ़ा है। वह बार्बी बनकर सड़कों पर निकली है तो ऐसे में हंगामा मचना तो लाज़मी है। फिलहाल यह वीडियो काफी चर्चा में है और एक्ट्रेस के लुक को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2023 6:45 अपराह्न

URFI JAVED
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अतरंगी ड्रेस से हमेशा चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में है लेकिन इस बार उन पर बार्बी का खुमार चढ़ा है। वह बार्बी बनकर सड़कों पर निकली है तो ऐसे में हंगामा मचना तो लाज़मी है। फिलहाल यह वीडियो काफी चर्चा में है और एक्ट्रेस के लुक को देख लोग हैरान रह गए हैं। लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उर्फी चाहती क्या है। इस लुक की बात करें तो उर्फी अलग अंदाज में इसे फ्लॉन्ट तो किया लेकिन इस बार क्या वह लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब हुई। फिलहाल यह वीडियो काफी चर्चा में है।

उर्फी का बार्बी लुक है वाकई काफी अलग

दरअसल उर्फी जावेद इस बार गुलाबी बालों के साथ-साथ गुलाबी ड्रेस में भी स्पॉट हुई है और वह चलती फिरती दिल बनकर लोगों का दिल लूट रही है। वायरल हो रहे इस लुक की बात करें तो बेबी पिंक कलर की हार्ट शेप ड्रेस में उर्फी का यह बार्बी अंदाज वाकई काफी अलग है और वह अपने अंदाज से पैप्स के सामने जमकर पोज देती हुई नजर आई हैं। इस ड्रेस की बात करें तो दोनों तरफ से हार्ट शेप में इसे एक्सटेंड करते हुए उर्फी ने खास तरीके से डिजाइन किया है इतना ही नहीं यह ड्रेस फ्रंट कट स्टाइल में है।

उर्फी ने खुद को किया इस तरह स्टाइल

उर्फी ने अपनी इस ड्रेस के साथ व्हाइट हाई हील्स और गुलाबी बालों को जुड़ा बनाकर स्टाइल करती हुई दिखी। इस लुक को उन्होंने सिंपल नेकपीस और इयररिंग्स से कंप्लीट किया है जिसे देख लोग खूब इंप्रेस हो रहे हैं। मिनिमल मेकअप से इस अंदाज को खास टच देती हुई दिखाई दी। यह पहली बार नहीं है जब उर्फी अपने अंदाज से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आई हो। उन्हें पता है कि लोग उन्हें जमकर ट्रोल करेंगे लेकिन हर बार लोगों को हैरान कर देती है।

यूजर्स कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

इस लुक को देख एक बार फिर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “वैसे किसका हार्ट पहना है।” एक और यूजर का कहना है, “ना अच्छी लग रही है और ना ही बुरी अजीब सी लग रही है।” एक और युद्ध ने हंसते हुए इमोजी शेयर कर कहा, “बार्बी।” एक और यूजर ने कहा, “पकड़ कर रखो वरना उड़ जाएगी।” एक और यूजर ने कमेंट करके पूछा, “यह किस फैशन डिजाइनर की कलाकारी है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026