---Advertisement---

रंग बिरंगी कंघियों के साथ Urfi Javed ने बनाया ऐसा ड्रेस, लोग बोले-‘इतने तो बाल भी नहीं होंगे’

Urfi Javed: उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है और एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गई है। आप इसे देखकर चौंक जाएंगे क्योंकि बाल में कंघी करने की ड्रेस बनाकर उर्फी लोगों को हैरान कर रही हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2023 1:09 अपराह्न

URFI JAVED
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: एक दिन ऐसा नहीं हो सकता जब उर्फी जावेद अतरंगी स्टाइल से लोगों को चौंकाने में पीछे रहती हो। एक्ट्रेस एक बार फिर अपने अलग अंदाज से लोगों को चौंकाने के लिए आ गई और इस बार उन्होंने जिस चीज के साथ एक्सपेरिमेंट किया है उसे देखकर शायद आप चौंक जाएंगे। आपने कभी सोचा भी नहीं होगा की बालों को संभालने के लिए उपयोग में आने वाली कंघी से उर्फी जावेद ने ड्रेस बनाकर फैंस को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस नए अंदाज को देख लोग हैरान रह गए हैं और समझ में नहीं आ रहा है कि उर्फी अब किस किस चीज के साथ एक्सपेरिमेंट करेंगी।

कंघी से उर्फी ने बनाई ड्रेस

उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर इस रील्स को शेयर किया है जिसके साथ कैप्शन में लिखा, “हेयर कॉन्ब ड्रेस।” जहां तक इस ड्रेस की बात करें तो आप इसमें देख सकते हैं कि उर्फी जावेद अपनी बहन अस्फी जावेद के साथ सोफे पर है और उनके बालों में कंघी कर रही है। अस्फी परेशान होकर वहां से उठ जाती है तभी उर्फी के दिमाग में ड्रेस बनाने का ख्याल आता है और वह पलक झपकते कंघी से बनी हुई ड्रेस पहनकर कैमरे पर आ जाती है।

अतरंगी फैशन को देख सन्न रह गए लोग

कहने में दो राय नहीं है कि रंग-बिरंगे कंघी ड्रेस में उर्फी का अंदाज देख लोग हैरान रह गए हैं क्योंकि शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा की कंघी से भी ड्रेस बनाई जा सकती है। उर्फी जावेद के लुक की बात करें तो उन्होंने रंग बिरंगी कंघी को पतली चैन से ड्रेस डिजाइन करती दिखी है और इससे ड्रेस बनाकर कैमरे पर पोज दे रही हैं। उन्होंने इस लुक को नियॉन हाई हिल्स से कंप्लीट किया है। वहीं रेड हेयर स्टाइल में वह हमेशा की तरह अलग नजर आ रही हैं।

लुक को देख यूजर्स ले रहे हैं चटकारे

वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, “10 रुपये में एक कंघी।” एक और यूजर का कहना है “इसके ड्रेस वैसे डिजाइन कौन करता है किसका दिमाग लगता है इसका या इसके डिजाइनर का।” एक और यूजर का कहना है, “एक बार चप्पल का ड्रेस भी पहन ले।” एक और यूजर का कहना है “पागल औरत मेरे घर एक कंघी नहीं है और इसने कपड़ा बना लिया।” एक और यूजर ने कहा, ” इतने तो बाल नहीं होंगे।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026