---Advertisement---

बेज्जती कर अब राज कुंद्रा के क्लोज हुई Urfi Javed, वीडियो देख लोग लेने लगे चटकारे

Urfi Javed: उर्फी जावेद फिलहाल एक शख्स की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं राज कुंद्रा की जिसके साथ हाल ही में उनका कोल्ड वॉर देखने को मिला था।हालांकि इस सब के बीच उर्फी राज कुंद्रा के साथ रील्स बनाती हुई नजर आई। जी हां, शायद आपको ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 13, 2023 7:46 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद फिलहाल एक शख्स की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं राज कुंद्रा की जिसके साथ हाल ही में उनका कोल्ड वॉर देखने को मिला था।हालांकि इस सब के बीच उर्फी राज कुंद्रा के साथ रील्स बनाती हुई नजर आई। जी हां, शायद आपको यह बात जानकर हैरानी हुई होगी लेकिन यह सच है कि उर्फी और राज की मुलाकात एक बार फिर हुई है। यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। मास्क मैन और मास्क वूमेन को एक बार फिर साथ देख फैंस मानो चौंक गए हैं।

वीडियो है मजेदार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उर्फी ने कैप्शन में लिखा, “यह तो सिर्फ ट्रेलर है।” वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद एक न्यूजपेपर को हाथ में रखी हुई है जिस पर लिखा है टाइम्स ऑफ राज। मास्क मैन टू रिटाइर। वहीं इस दौरान उर्फी ब्लू कलर की अतरंगी ड्रेस में नजर आ रही है जिसे उन्होंने चोटी के साथ कंप्लीट किया। वहीं वीडियो की बात करें तो उर्फी जावेद राज कुंद्रा के साथ बैक टू बैक पोज दे रही हैं। राज वहां से जब आगे चले जाते हैं तो उर्फी जावेद उनके पास जाती है और फिर शिल्पा शेट्टी के पति मास्क हटाकर खास अंदाज में बैक पोज में रूबरू होते हैं। वही बाद में उर्फी स्टाइलिश ड्रेस में पोज देती हुई नजर आती है।

यूजर्स ले रहे मजे

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का मानना है कि क्या उर्फी जावेद और राज कुंद्रा किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वहीं जब उर्फी ने लिखा यह तो सिर्फ ट्रेलर है तो निश्चित तौर पर आगे भी कुछ होने वाला है। खास बात यह है कि वीडियो में दोनों मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “इसी वीडियो का तो इंतजार था कितने दिनों से।” एक और यूजर ने कहा, ” दोनों ही एक जैसे हैं। एक यूनिक मास्क लगाने के लिए फेमस है तो एक यूनिक ड्रेस के लिए।” एक और यूजर ने कहा, “यह तो सिर्फ ट्रेलर है मतलब पिक्चर बाकी है क्या।” एक ने कहा, “दो दिन पहले लड़ाई हो रही थी अब वीडियो बनाकर साथ में क्या-क्या करते हैं लोग।”

कोल्ड वॉर को लेकर एक्साइटेड थे लोग

गौरतलब है कि बीते दिनों एक स्टैंड अप कॉमेडी के दौरान राज कुंद्रा ने उर्फी जावेद की फजीहत की थी। उन्होंने कहा था कि “सबको यह जानने की दिलचस्पी है कि मैं मास्क क्यों पहनता और उर्फी ने क्या नहीं पहना है।” वहीं इसका जवाब देते हुए उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि “दूसरे के कपड़े उतार कर पैसे कमाने वाला आज मेरे कपड़ों के बारे में कमेंट कर रहा है। दोनों के बीच तनातनी देखने के लिए लोग इंतजार कर रहे थे लेकिन अब पूरा सीन ही पलट गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Leave a Comment