---Advertisement---

Urfi Javed: गणेश चतुर्थी पर पीले सूट और लंबे दुपट्टे में उर्फी का दिखा संस्कारी रुप, यूजर बोला ‘आज सती सावित्री लग रही हो’

Urfi Javed: गणेश चतुर्थी पर पीले सूट और लंबे दुपट्टे में उर्फी जावेद का देसी लुक छा गया।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 7, 2024 1:11 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अतरंगी कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनी उर्फी जावेद Urfi Javed इन दिनों अपने जीवन पर बनी वेब सीरीज Follow Kar Lo Yaar से चर्चा में हैं। उर्फी इस वेब सीरीज का खूब प्रमोशन भी कर रही हैं। इस दौरान वह बेबाक होकर लोगों के सवालों का जवाब दे रही हैं। इस बीच उर्फी ने एक बार फिर से अपने कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। दरअसल, उर्फी ने गणेश चतुर्थी पर पीले सूट और लंबे दुपट्टे के साथ अपना देसी लुक शेयर किया है।

Urfi Javed का सूट लुक छा गया

सूट में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उर्फी जावेद के इस संस्कारी रुप को देख ट्रोलर्स भी उनकी तारीफ करने लगे हैं। उर्फी ने अपने नए लुक को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने पीले और बैंगनी कलर का फुल आस्तीन वाला सूट पहना हुआ है। इस दौरान उर्फी ने अपने बालों को कर्ल किया हुआ है। उर्फी दुपट्टा लहराते हुए पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस का देसी लुक काफी शानदार लग रहा है।

Urfi Javed को फुल सूट में देख क्या बोले यूजर्स?

एक्ट्रेस ने 4 फोटो शेयर किए हैं। एक फोटो में पुतले के साथ खड़ी हुई नजर आ रही हैं। ये सभी फोटो बेहद खूबसूरत हैं। इन्हें देखने के बाद यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘आज सती सावित्री लग रही हो’ वहीं, एक यूजर लिखता है कि, सूट में बहुत सुंदर लग रही हो। उर्फी के इस पोस्ट पर 20 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026