---Advertisement---

लड़कियों की सेफ्टी को लेकर बेबाक हुई Urfi Javed, कहा- ‘घर के लोग ही करवा देते हैं चुप’

Urfi Javed: उर्फी जावेद वह नाम है जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। कभी अपनी अतरंगी ड्रेसिंग सेंस तो कभी बेबाकपन को लेकर ऑनलाइन लाइमलाइट में आ जाती है। किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपना बात रखना और उर्फी को बखूबी आता है और वह हर बार खुद को साबित कर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2023 8:00 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद वह नाम है जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। कभी अपनी अतरंगी ड्रेसिंग सेंस तो कभी बेबाकपन को लेकर ऑनलाइन लाइमलाइट में आ जाती है। किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपना बात रखना और उर्फी को बखूबी आता है और वह हर बार खुद को साबित कर देती हैं कि वह वाकई काफी अलग है। एक बार फिर उर्फी महिलाओं के हित में बात करती हुई नजर आई और सोशल मीडिया पर यह खबर चर्चा में है। लोग उर्फी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं क्योंकि वह वूमेन सेफ्टी के बारे में बात करती है जो समाज के लिए एक गंभीर मुद्दा है।

लड़के और लड़कियों की परवरिश पर उर्फी का सवाल

दरअसल हाल ही में रणवीर अलाहाबादिया के पॉडकास्ट में उर्फी जावेद नजर आई थी और इस दौरान वह वुमन सेफ्टी को लेकर बातें करती हुई नजर आई। शो के होस्ट रणवीर ने उर्फी से सवाल किया कि “क्या आपको लगता है कि समाज में लड़के और लड़कियों की परवरिश में अंतर किया जाता है। तो इस बारे में उन्होंने कहा, ”बेशक उनके हिसाब से समाज में लड़के और लड़कियों की परवरिश अलग-अलग होती है और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि समाज में लड़कियों को प्रोटेक्ट किया जाता है ताकि बाहर के आदमी कुछ कह ना सके।” एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि “जब लड़कियां अपनी मां से यह कहती है कि पड़ोस के किसी शख्स ने उसके साथ कुछ गलत किया है तो वह उसे चुप करा देती है।”

लड़कियों को बंद रखने में समाज के लिए है बहादुरी

उर्फी जावेद ने कहा कि “अगर हम गौर करें तो लड़कियों को सबसे ज्यादा परेशान उनके आसपास के लोग ही करते हैं। लड़कियों पर काबू करना समाज में ज्यादा आसान माना जाता है क्योंकि बरसों से यही चला आ रहा है। लोगों को यह बात कहने में अच्छा लगता है कि उनके घर की महिलाएं बाहर नहीं निकलती है या फिर किसी से बात नहीं करती है।”

बचपन को लेकर छलका उर्फी का दर्द

वहीं इस पॉडकास्ट में एक बार फिर उर्फी अपने पिता के बारे में बात करती हुई दिखी। यह पहली बार नहीं है जब उर्फी अपने पिता को लेकर बात करती नजर आई। पहले भी उर्फी यह बता चुकी है कि बचपन में उनके पिता उन्हें काफी परेशान करते थे और किसी भी ड्रेस को पहनने पर पाबंदी थी। हालांकि अब वह काफी आगे बढ़ चुकी हैं और अपनी बहनों और मां के साथ जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अक्टूबर 6, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 6, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

अक्टूबर 6, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 6, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 6, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 6, 2026