---Advertisement---

इस पाकिस्तानी स्टार को क्रश मानती है Urfi Javed, गे बॉयफ्रेंड को लेकर एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Urfi Javed: उर्फी जावेद ड्रेसिंग सेंस ही नहीं बल्कि अजीबोगरीब बयान को लेकर भी भी हमेशा चर्चा में बनी रहती है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह महिलाओं को न्यूड फोटो शेयर ना करने की नसीहत दी है। जी हां, शायद आप चौक गए होंगे लेकिन उन्होंने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2023 12:03 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद ड्रेसिंग सेंस ही नहीं बल्कि अजीबोगरीब बयान को लेकर भी भी हमेशा चर्चा में बनी रहती है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह महिलाओं को न्यूड फोटो शेयर ना करने की नसीहत दी है। जी हां, शायद आप चौक गए होंगे लेकिन उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उनकी न्यूड तस्वीरें लीक हो गई थी। इतना ही नहीं इस वीडियो में वह अपने बॉयफ्रेंड से लेकर क्रश को लेकर खुलासे करती नजर आई।

उर्फी ने किया मजेदार खुलासा

आरजे महाभाश को दिए गए एक चैट शो के दौरान उर्फी जावेद ने बहुत कुछ खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह ने उनके फैशन सेंस पर जो टिप्पणी की थी उस पर आप क्या करना चाहती हैं। इस पर उर्फी जावेद ने कहा आई लव यू। वहीं एक और सवाल सबसे बेज्जती वाला रिजेक्शन आपको क्या मिला है। इस पर उर्फी का जवाब था कि उनके फर्स्ट बॉयफ्रेंड ने उन्हें यह कह कर छोड़ दिया कि वह गे है और बाद में मुझे पता चला कि वह मेरी क्लोज फ्रेंड को डेट कर रहा है। वहीं जब आरजे उनसे यह सवाल करती है कि क्या आपका कोई लेस्बियन क्रश है तो इस पर उर्फी तपाक से जवाब यह देती है कि हानिया अमीर।

न्यूड फोटो लीक होने को लेकर उर्फी ने कहीं ये बात

आगे उर्फी से यह सवाल होता है कि ट्रोलर्स को आप क्या संदेश देना चाहती हैं तो इस पर उर्फी कहती है कि ट्रोल करते रहो। हालांकि सबसे बड़ी नसीहत जो उर्फी ने लड़कियों को दी है कि किसी को भी न्यूड फोटो मत भेजो। मैंने भी भेजी थी और लीक हो गई थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें उर्फी जावेद मजेदार खुलासे करती हुई नजर आ रही है। वहीं हाल ही में उर्फी जावेद को सरेआम एक अंकल एयरपोर्ट पर रोक कर कहते हैं कि तुम भारत को बदनाम कर रही हो। ऐसे में इस वीडियो में वह इस बारे में भी टिप्पणी दी है।

हर बार लाइमलाइट में आ जाती हैं उर्फी जावेद

गौरतलब है कि उर्फी जावेद अपनी अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर जानी जाती है और वह लोगों को हैरान करना बखूबी जानती है। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनकी ड्रेस को पसंद कर रहे हैं या नापसंद लेकिन वह अपने अंदाज से हर बार लाइमलाइट चुराना बखूबी जानती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026