---Advertisement---

प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन Urfi Javed ने किया हवन, ट्रोलर्स बोले- ये क्या देख लिया?

Urfi Javed : अपने अतरंगी कपड़ों से लोगों का ध्यान खींचने वाली उर्फी जावेद Urfi Javed जब भी कुछ करती हैं तो सुर्खियों में आ जाती हैं। लोग भले ही उन्हें पसंद ना करें लेकिन उनकी नई ड्रेस और नई वीडियो का बेसब्री से इंताजर करते रहते हैं। आज भी कुछ एक्ट्रेस ने ऐसा ही ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 22, 2024 11:28 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 22, 2024 1:05 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed : अपने अतरंगी कपड़ों से लोगों का ध्यान खींचने वाली उर्फी जावेद Urfi Javed जब भी कुछ करती हैं तो सुर्खियों में आ जाती हैं। लोग भले ही उन्हें पसंद ना करें लेकिन उनकी नई ड्रेस और नई वीडियो का बेसब्री से इंताजर करते रहते हैं। आज भी कुछ एक्ट्रेस ने ऐसा ही किया है। जिसकी वजह से कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग उन्हें बहुत बुरा बता रहे हैं।

प्रभु राम की Pran Pratishtha Ceremony के दिन Urfi Javed ने किया हवन

Ayodhya Ram Mandir में आज प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम Pran Pratishtha Ceremony चल रहा है। जिसमें देश की करीब 8 हजार बड़ी हस्तियां पहुंची हैं। इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। इस बीच उर्फी जावेद भी भगवान राम की भक्ति में लीन नजर आयी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की शुभकानाएं दे रही हैं और हवन कर रही हैं।


वीडियो में देखा जा सकता है कि, उर्फी जावेद पंडित जी के साथ बैठी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने डार्क ब्लू कलर का सूट पहना हुआ है और बाल बांधे हुए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, वो हवनकुंड में घी डाल रही हैं और पूजा कर रही हैं। इस दौरान वीडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है, ‘राम आएंगे’।

ट्रोलर्स के निशानें पर फिर आयीं Urfi Javed


उर्फी जावेद को हवन करता देख जहां कुछ लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं तो, वहीं कुछ लोग ट्रोल करते हुए बोल रहे हैं कि, क्या देख लिया। उर्फी ने अपने पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी लिखा है कि, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, Congratulations to everyone celebrating! उर्फी के इस भक्तिमय अंदाज को देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि वह कई बार बोल चुकी हैं कि, वो किसी धर्म को नहीं मानती हैं। ऐसे में अब उनके पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026