---Advertisement---

Urfi Javed ने ट्रोलर्स को गाने से दिया जवाब, रिवीलिंग जंपसूट में बेबाकपन दिखाकर बोलीं- ‘तुमको क्या’

Urfi Javed: उर्फी जावेद बाथरूम एक्सेसरीज की ब्रांड एंबेसडर बन गई है और उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपनी एक्साइटमेंट दिखाई है। वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने लोगों की बोलती बंद कर दी है जो उन्हें नफरत करते हैं। उन्हें अक्सर ट्रोल करते हैं। सोशल मीडिया पर एक बार फिर उर्फी जावेद का अंदाज चर्चा में है। वह जिस तरह से अपने ब्रांड को प्रमोट करती हुई दिखाई दी वह काफी अलग है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2023 12:48 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद अपनी अतरंगी ड्रेसिंग सेंस और बेबाकपन को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी पापुलैरिटी लगातार बढ़ रही है और वह अब फैंस के बीच बनी रहती हैं। उर्फी वह नाम है जिससे आप नफरत या प्यार तो कर सकते हैं लेकिन उन्हें इग्नोर नहीं कर सकते हैं। वह अपने अंदाज में हर बार लाइमलाइट चुरा लेती हैं। इस सबके बीच उर्फी ने अपने बेबाकपन और स्टाइल को खास बनाकर एक बार फिर हेटर्स की बोलती बंद कर दी। दरअसल एक बाथ एक्सेसरीज को ब्रांड एंड्रोस करते हुए उर्फी ने यह कह दिया कि तुमको क्या।

उर्फी ने अलग अंदाज से लोगों को किया हैरान

उर्फी जावेद ने एक वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपनी पहली डील का अनावरण करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। तुमको क्या आपका स्नान आपका स्टाइल अनुभव लेने के लिए तैयार हो जाइए। नल, शॉवर हेड्स और एक्सेसरीज के बेस्ट कलेक्शन के साथ अपने बाथरूम को एक ग्लैमर नखलिस्तान में बदलने के लिए मेरे साथ शामिल हों। आइए अपनी दैनिक दिनचर्या को परिष्कार के साथ एक बिल्कुल नए लेवल पर ले जाएं। वीडियो में शानदार प्रदर्शन को देखने से ना चुके। यह सब आपके बाथरूम अनुभव में ग्लैमर का स्पर्श जोड़ने की के बारे में है।”

हेटर्स की बोलती को उर्फी ने इस तरह कर दी बंद

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक बार फिर अपने अलग अंदाज से उर्फी जावेद अतरंगी जंपसूट में नजर आ रही है। वह इसमें अपने परफेक्ट शेप को फ्लॉन्ट कर रही है। इस दौरान ‘तुमको क्या’ गाने पर वह अलग-अलग अदाएं दिखाती हुई लोगों को बता रही है कि वह काफी अलग है। वह गाने में कहती है कि ‘लोगों ने मुझसे बोला कि मैं सबसे अलग हूं मेरे पास न स्टाइल है ना वाइब्स हैं लेकिन मैं जैसी भी हूं तुमको क्या।’ ऐसे में उन्होंने हेटर्स की एक बार फिर बोलती बंद कर दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026