---Advertisement---

मिडिल फिंगर दिखाकर Urfi javed ने लोगों से कहीं ये बात, लेटेस्ट फोटोज देख आपको भी लगेगा बड़ा झटका

Urfi javed: उर्फी जावेद की लेटेस्ट तस्वीरों को देख आप भी रह जाएंगे हैरान क्योंकि एक बार फिर अतरंगी क्वीन कुछ ऐसा करती नजर आई जो लोगों के बीच चर्चा में लाने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 5, 2024 1:43 अपराह्न

Urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi javed: फैशन से हर बार लाइमलाइट चुराने वाली सोशल मीडिया सेंसेशन  उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार अतरंगी ड्रेस के अलावा भी उर्फी कुछ ऐसा करती हुई नजर आई जिसे देखने के बाद लोगों की निगाहें अटक गई। वेब सीरीज ‘फॉलो कर लो यार‘ (Follow Kar Lo Yaar) को प्रमोट करने में एक्ट्रेस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस बीच एक बार फिर प्राइम वीडियो की वेब सीरीज को प्रमोट करने के चक्कर में हर हद पार करती हुई नजर आई। आइए जानते हैं कैसे लेटेस्ट फोटोज को लेकर सुर्खियों में आई एक्ट्रेस।

चर्चा में है Urfi Javed का नया लुक

तस्वीरों की बात करें तो इसे शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, “प्लीज गाइज फॉलो कर लो।” पहली तस्वीर में उर्फी जावेद मिडिल फिंगर को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। वहीं उनके लुक की बात करें तो ब्लैक शिमर ट्यूब टॉप को वह धोती स्टाइल पैंट के साथ कैरी करती हुई दिखी। ब्लैक एंड व्हाइट इस ड्रेस में उर्फी काफी हटके नजर आ रही है। कर्ल हेयर स्टाइल के साथ ग्लोइंग मेकअप और हाई हील से वह अपने इस लुक को कंप्लीट कर रही हैं। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Urfi Javed को देख लोग कर रहे कमेंट

इन तस्वीरों को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा ये क्या इशारा कर रही है तो दूसरे ने कहा ऑलवेज गॉर्जियस। एक ने कहा अमेजिंग ब्यूटी तो दूसरे ने कहा क्वीन ऑफ फैशन। एक ने लिखा ये क्या है तो एक का कहना है इसे तो अभी अनफॉलो करो। एक यूजर ने लिखा, “उंगली नहीं दिखाने का।”

वेब सीरीज को लेकर चर्चा में है Urfi Javed

जहां तक उर्फी जावेद की बात करें तो उनकी वेब सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ रिलीज के बाद से लगातार ट्रेंड में है और इसे खूब प्यार मिल रहा है। इस वेब सीरीज में वह अनकही कहानियों के बारे में फैंस को रूबरू करवा रही है जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026