---Advertisement---

Urfi Javed: व्हाइट मोनोकिनी पर मोतियों की झालर लगाकर लाज बचाती दिखी हसीना, हुआ बवाल तो करना पड़ा ये काम

Urfi Javed: यह बात सच है कि उर्फी जावेद को बखूबी पता है कि कैसे किसी भी ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करना है और वह अपनी हरकतों से हर बार चर्चा में आ जाती है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट लुक काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद आपके होश ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 20, 2023 12:21 अपराह्न | Updated: अगस्त 20, 2023 1:46 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: यह बात सच है कि उर्फी जावेद को बखूबी पता है कि कैसे किसी भी ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करना है और वह अपनी हरकतों से हर बार चर्चा में आ जाती है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट लुक काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद आपके होश उड़ जाएंगे। किसी भी ड्रेस को स्टाइलिश बनाने में उर्फी जावेद का कोई जवाब नहीं है। हालांकि इस बार उन्होंने जो एक्सपेरिमेंट किया है वह बाकियों से हटकर है। मोतियों की झालर पहनकर मोनोकिनी को स्टाइल करती हुई उर्फी काफी स्टाइलिश नजर आ रही है। अगर उनके लुक की बात करें तो वह हर बार की तरह अतरंगी है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस लुक।

मोनोकिनी में लुक को रिविल करती दिखी उर्फी

दरअसल उर्फी जावेद की लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट मोनोकिनी पर झालर लपेटकर स्टाइल देती हुई नजर आई। वह अपनी इज्जत को हाथ से छिपाती दिखी। ग्लोइंग मेकअप और अतरंगी हेयर स्टाइल में उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में आ गई। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह स्टाइलिश लुक लोगों को इंप्रेस करने के लिए था लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि उन्हें इस पोस्ट को ही डिलीट करना पड़ा। जी हां, दरअसल इस फोटो को शेयर करते ही उर्फी जावेद के कमेंट बॉक्स में उन्हें लोग जमकर ट्रोल करने लगे इसके बाद थक हार कर एक्ट्रेस को इस फोटो को डिलीट करना।

फोटो को देख यूजर्स ने ली चुटकी

फोटो को देखकर जहां कुछ लोगों ने इसे मछली पकड़ने का जाल बताया तो कुछ लोगों ने इसे कबाड़ा कहा। वहीं फोटो को देखकर कुछ यूजर्स ने कहा घर में जितने कपड़े हैं उसे बाहर निकालो। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह कभी नहीं सुधरने वाली है। इस फोटो को शेयर कर उर्फी ने कैप्शन में लिखा था, “मेरे लिए एक गाना गाओ।” लेकिन यूजर्स का रिएक्शन देखकर उर्फी इस तस्वीर को ही डिलीट कर चुकी है।

हर बार लोगों के निशाने पर होती हैं उर्फी

उर्फी अपनी फैशन सेंस से हर बार लोगों के निशाने पर आ जाती हैं लेकिन बावजूद इसके एक्सपेरिमेंट करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। उन्हें पता है कि ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करना उन पर भारी पड़ेगा लेकिन वह हर बार चर्चा में आ जाती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बॉस के बाद उर्फी स्प्लिट्सविला में खास किरदार में नजर आई थी। वहीं कहा जा रहा है कि वह बहुत जल्द एकता कपूर की फिल्म ‘एलएसडी 2’ में नजर आएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026