---Advertisement---

दरियादिली के बाद माफिया को सबक सिखाने निकली Urfi Javed! Viral Video शेयर कर कहीं ये बात

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने एक गरीब के वीडियो को शेयर करते हुए फैंस से की खास गुजारिश, सोशल मीडिया पर चर्चा में आई एक्ट्रेस, आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2024 6:56 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अतरंगी ड्रेस पहनकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद अपनी दरियादी को लेकर भी जानी जाती है। यह बात सच है कि अक्सर वह लोगों के बीच चर्चा में रहती है क्योंकि गरीबों की मदद करने में वह कभी पीछे नहीं रहती है लेकिन इस सबके बीच अतरंगी क्वीन माफिया को सबक सिखाने निकली है। वायरल वीडियो को शेयर कर लोगों से खास गुजारिश करती नजर आई। इस पोस्ट को देखने के बाद कुछ लोग उर्फी की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं।

मदद करना चाहती हैं Urfi Javed

इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा, “यह मध्य प्रदेश के मंदसौर कलेक्टर कार्यालय से है क्या आप इस व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। कोई भी जानकारी वास्तव में सराहनीय होगी।” इसके साथ ही उन्होंने कहा मैं यह वीडियो आओ की अदालत चलाने के लिए अपलोड नहीं किया है मैं कोई जज नहीं हूं मैं बस इस आदमी की मदद करना चाहती हूं।

क्या है ये माजरा

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक किसान अपने हाथ को जोड़कर जमीन पर लुढ़कते हुए नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक किसान की जमीन को माफिया ने हथिया लिया है जिसके बाद गरीब की हालत देखने लायक है। वह इस वीडियो में चिल्लाते हुए कह रहा है कि अब वह क्या करेगा।

यूजर्स कर रहे तारीफ

इस वीडियो को उर्फी देखकर भावुक हो गई और इस गरीब के बारे में जानकारी फैंसी से पूछती नजर आई। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि इस बारे में फिलहाल जांच जारी है तो दूसरे ने कहा कम से कम कोई तो सामने आया। एक यूजर ने लिखा थैंक यू उर्फी तुम बहुत अच्छी इंसान हो तो एक ने कहा उर्फी को सैल्यूट आप एक लीजेंड महिला हैं। एक ने कहा कुछ लोगों को इससे भी दिक्कत होगी कि वह किसी की मदद करना चाहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026