---Advertisement---

स्टोन वर्क से सजी नेट आउटफ़िट में Urfi Javed ने दिखाया ग्लैमर, लोगों ने बुलाया ‘दुनिया की सबसे बेशर्म लड़की’

Urfi Javed अपने कपड़ों को लेकर अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। वहीं अब एक बार फिर उर्फी अपनी एक आउटफ़िट को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। अपने इस नए लुक में उर्फी ने एक नीले रंग की नेट आउटफ़िट पहनी है जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 16, 2023 2:51 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: इंटरनेट सेन्सेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी लुक्स से लोगों के चौंकाती रहती हैं। उर्फी, जो सोशल मीडिया पर अपने अजीबोग़रीब आउटफ़िट्स के लिए जानी जाती हैं, अक्सर मीडिया द्वारा अटपटे कपड़ों में स्पॉट की जाती हैं। अब एक फ़िर उर्फी अपने नए आउटफ़िट को लेकर सुर्ख़ियां बटोर रही हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है। 

नीले रंग का अतरंगी मेश आउटफ़िट पहने दिखीं Urfi Javed

शनिवार को Urfi Javed का एक वीडियो विरल भायानी द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में उर्फी मुंबई के जूहू स्थित भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के रेस्टोरेंट ‘वन 8 कम्यून’ के अंदर जाते समय पैपराज़ द्वारा स्पॉट की गईं। इस दौरान उर्फी ने नीले रंग का एक मेश (नेट) आउटफ़िट पहना था जिसमे उनकी उपर की बॉडी दिख रही थी। यह आउटफ़िट उपर से तो पूरा ट्रांसपेरेंट था मगर नीचे की तरफ़ इसमें एक नीले रंग की स्कर्ट दी गई थी। वहीं इस आउटफ़िट पर सुंदर स्टोन वर्क किया गया था। 

अपने इस अजीबोग़रीब आउटफ़िट के साथ उर्फी ने कानों में नीले रंग के इयररिंग और सफेद रंग के हाई ब्लॉक हील सैंडल पेयर किये। इस दौरान वहां मौजूद एक पैपराज़ो ने उनसे कहा कि उनका आउटफ़िट फ़ैशनेबल लग रहा है। इस पर Urfi Javed ने खुश होते हुए कहा कि “मैं कुछ भी करती हूं वो फ़ैशन लगता है!”

आउटफ़िट को लेकर ट्रोल हुईं उर्फी  

अब Urfi Javed कोई अतरंगी कपड़ों के लिए ट्रोल न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हर बार की तरह इस बार भी उर्फी अपने इस अटपटे आउटफ़िट को लेकर लोगों द्वारा जमकर ट्रोल की जा रही हैं। एक यूज़र ने उर्फी की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “दुनिया की सबसे बेशरम लड़की।” दूसरे यूज़र ने कमेंट किया “ये कुछ भी करती है गंदा ही लगता है।” तीसरे यूज़र ने लिखा “अपने मुह मियां मिट्ठू मुहावरा सुना था, आज देख भी लिया।” एक यूज़र ने कमेंट किया फैशन तो कपड़े उतार के नहीं कपड़े पहनकर भी किया जाता है।” एक और यूज़र ने लिखा “मच्छर जाली पहनो, डेंगू से बचो।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026