---Advertisement---

नए साल पर Urfi Javed ने दिखाई 2023 की झलक, एक से बढ़कर एक अतरंगी लुक को देख लोग हुए हक्के-बक्के

Urfi Javed: नए साल के मौके पर भी उर्फी जावेद अपने अंदाज में लोगों को हैरान करने से बाज नहीं आई। उन्होंने 2023 की कई झलक को शेयर कर लाइमलाइट में आ गई है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो फिलहाल चर्चा में है जिसमें वह अजीबो गरीब ड्रेस में नजर आ रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 1, 2024 12:55 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अतरंगी ड्रेस से हर बार चर्चा में आ जाने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में है। यह कैसे हो सकता है कि नए साल का मौका हो और उर्फी अपनी झलक दिखाने में फैंस को नाराज कर दे। ऐसे में 2023 से एक क्लिप बनाकर उसकी झलकियां फैंस को शेयर करती हुई उर्फी फिलहाल लाइमलाइट बटोर रही है। इस क्लिप में उर्फी का अंदाज दिलकश है और वह लोगों के दिलों को एक बार फिर जीत रही है। दूसरी तरफ ट्रोलर्स को मौका मिल गया है। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह वीडियो काफी चर्चा में है और उर्फी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही।

क्लिप में उर्फी की झलक

उर्फी जावेद ने इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा कि “2023 खत्म हो गया है लेकिन इनमें से कुछ तस्वीरें मेरे पास भी नहीं है।” इस क्लिप में उन्होंने कई अतरंगी लुक को शेयर करते हुए फैंस को अलग-अलग झलक दिखाई है। एक तस्वीर में ओरी के साथ उर्फी पोज देती हुई दिखी तो एक और झलक में उनका इंस्टाग्राम अकाउंट को बैन कर दिया गया यह भी दिखाई है। इसके अलावा कभी मोनोकिनी तो कभी प्लास्टिक पहन कर उर्फी पोज देती हुई नजर आई है। अब ऐसे में सोशल मीडिया पर हंगामा होना तो लाजमी है।

यूजर्स ले रहे जमकर चटकारे

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “2024 में कसम खा ले कि तू इस तरह की ड्रेस नहीं पहनेंगी” तो एक और यूजर ने कहा, “क्या 2024 में ड्रेसिंग सेंस में बदलाव आएगा।” एक और यूजर का कहना है, “लगता है उर्फी जी इस बार सुधर जाएंगी।” एक और यूजर ने कहा, “इस बार कोरोना को लाने का विचार तो नहीं बना रही हो।” तो एक और यूजर ने कहा, “2024 के साल का पहला दिन है इसलिए चुप हूं” तो दूसरे ने कहा, “आज तो रहने देती मूड क्यों खराब कर रही है। ” वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद को लेकर यह खबर लाइमलाइट में है कि वह बहुत जल्द एकता कपूर की फिल्म लव, सेक्स धोखा 2 में नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026