---Advertisement---

ये क्या! स्टाइल और साइंस के कॉम्बो से Urfi Javed ने बिखेरा जलवा, क्रिएटिविटी देख यूजर बोला- ‘दीदी मेरा प्रोजेक्ट…’

Urfi Javed: उर्फी के लेटेस्ट लुक को देखने के बाद एक बार फिर लोगों को लगा झटका, समझ से परे आई नजर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोग ले रहे हैं खूब मजे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 16, 2024 2:26 अपराह्न | Updated: अगस्त 16, 2024 3:19 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद अजीबो गरीब ड्रेसिंग सेंस से लोगों के दिमाग को हिलाना खूब जानती है और वह उन्हें चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। लगातार ट्रोलिंग के बावजूद वह एक्सपेरिमेंट करने में तो जरा भी नहीं हिचकती है। यही वजह है लेटेस्ट लुक से एक बार फिर वह चर्चा में आ गई। इस बार उन्होंने ब्लू सूट पैंट को जिस तरह स्टाइल किया उसे देखने के बाद आप भी चौंक जाएंगे। यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर यह है क्या जो कर रही हैं उर्फी और इस ड्रेस को क्या नाम दे।

क्या है इस लुक में खास

जहां तक उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें उन्होंने ब्लू सूट पैंट को स्टाइल किया है। न्यूड कलर इनर के साथ वह इस सूट को पेयर करती हुई नजर आई लेकिन लोगों की निगाहें तो उनके हाथ और उनके पीठ पर अटकी हुई पंखे ने खींच ली है। जिसे देखने के बाद लोगों का दिमाग घूम गया। यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उर्फी करना क्या चाहती हैं और उसने अपने लुक को मिडल पार्टेड स्टाइलिश हेयरस्टाइल के साथ हाई हील से कंप्लीट कर रही है।

यूजर्स ने उड़ाई Urfi Javed की धज्जी

इस लुक को देखने के बाद लोग उनकी जमकर खिल्ली उड़ाते हुए नजर आए। एक यूजर ने लिखा, “दीदी मेरा साइंस प्रोजेक्ट बना दो।” तो दूसरे ने कहा उर्फी की क्रिएटिविटी लेवल। एक यूजर का कहना है शादी के स्टेज के पीछे खड़े करो इसे। तो एक ने कहा मुझे तो देख कर इस सर दर्द हो रहा। एक यूजर का कहना है बेन 10 का फीमेल वर्जन। एक यूजर ने लिखा शादी ब्याह पार्टी डेकोरेशन के लिए संपर्क करें उर्फी जावेद से। एक यूजर ने लिखा गणपति डेकोरेशन का नया आईडिया।

कब आ रहा ‘फॉलो कर लो यार’

गौरतलब है कि उर्फी जावेद प्राइम वीडियो पर अपने शो ‘फॉलो कर लो यार’ को लेकर आ रही हैं जो 23 अगस्त को स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026