---Advertisement---

पिज्जा से ड्रेस बनाकर Urfi Javed ने किया लोगों को हैरान, यूजर्स बोले- ‘गर्मागर्म वड़ापाव भी लगा लो’

Urfi Javed:आप भले ही उर्फी जावेद को भूल जाए लेकिन वह आपको भूलने नहीं देगी और हर बार आपको चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी। एक बार फिर उर्फी आ गई है अपनी अतरंगी स्टाइल के साथ। हमेशा की तरह लोगों का ध्यान जीतने में कामयाब हुई है। हर बार ड्रेस के साथ छेड़खानी करने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2023 7:09 अपराह्न | Updated: जून 12, 2023 7:57 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed:आप भले ही उर्फी जावेद को भूल जाए लेकिन वह आपको भूलने नहीं देगी और हर बार आपको चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी। एक बार फिर उर्फी आ गई है अपनी अतरंगी स्टाइल के साथ। हमेशा की तरह लोगों का ध्यान जीतने में कामयाब हुई है। हर बार ड्रेस के साथ छेड़खानी करने वाली उर्फी इस बार कुछ अलग करती हुई पिज्जा से ही ड्रेस बना ली है। जी हां शायद आप यह जानकर चौंक गए होंगे लेकिन यह सच है कि इस बार पिज्जा से बनी हुई ड्रेस में कैमरे पर पोज देती हुई नजर आई हैं। आइए देखते हैं क्या खास है इस लुक में।

वीडियो में दिखा उर्फी का अलग अंदाज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी दो पिज्जा के स्लाइस को टॉप स्टाइल करती हुई नजर आई। वहीं नीचे उन्होंने ब्लैक नेट लोअर को स्टाइल किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्लिक बन हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप में उर्फी काफी खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं पिज्जा स्लाइस को बाइट करते हुए उर्फी कैमरे पर कातिलाना पोज दे रही है। वीडियो में उर्फी काफी खुश है और अपनी अदाओं से जलवे बिखेर रही है।

Also Read: BIKINI LOOK: सारा अली खान की इन बिकिनी फोटोज ने फैंस को बनाया दीवाना, बोल्डनेस देखकर मचल जाएगा मन

यूजर्स कर रहे हैं खास कमेंट्स

urfi javed story

इस वीडियो को देख हमेशा की तरह यूजर्स उर्फी को ट्रोल करने लगे हैं। जहां फैंस उनकी ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “गर्मागर्म वडापाव भी लगा लो।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “बस करो।” एक और यूज़र ने कमेंट में कहा, “कुछ तो छोड़ दो। “वहीं एक युवक ने मजे लेते हुए कहा, “अबकी बार लॉलीपॉप की ड्रेस बनाना।”

हर बार चर्चा में होती हैं उर्फी

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब ड्रेस की वजह से उर्फी चर्चा में आई है। वह हर बार लोगों को चौंकाने में कोई मौका नहीं छोड़ती है। बीते दिनों उन्हें मास्क गर्ल बनकर स्पॉट किया गया था। वही उर्फी तार से लेकर फल तक की बनी हुई ड्रेस में नजर आ चुकी है। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या बोल रहे हैं और वह हर बार अपने अलग अंदाज से लोगों को चौंका देती है।

Also Read: RISHABH PANT की अस्पताल में हुई प्लास्टिक सर्जरी, जाने हेल्थ से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026