---Advertisement---

क्या एल्विश यादव की बात को दिल पर ले गई Urfi Javed, फ्लोरल सूट में बिखेरा देसी जलवा

Urfi Javed: अतरंगी क्वीन उर्फी जावेद को किसी पहचान की जरूरत नहीं है और वह हर दिन अपने नए अवतार से लोगों के दिल और दिमाग पर कब्जा कर लेती है। यह बात सच है कि हर बार उनका अंदाज अलग होता है और खास बात यह है कि यह हटके होता है। इस सबके ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 15, 2023 1:59 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अतरंगी क्वीन उर्फी जावेद को किसी पहचान की जरूरत नहीं है और वह हर दिन अपने नए अवतार से लोगों के दिल और दिमाग पर कब्जा कर लेती है। यह बात सच है कि हर बार उनका अंदाज अलग होता है और खास बात यह है कि यह हटके होता है। इस सबके बीच एक बार फिर और फिर वापस आ गई है अपने नए लुक के साथ लेकिन इंडिपेंडेंस डे पर वह अपने देसी अवतार से फैंस को इंप्रेस करने आई है। कहना गलत नहीं है कि इस बार वह वाकई काफी अलग और खास नजर आ रही है। इतना ही नहीं लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है और कमेंट में उर्फी की एक बार फिर चुटकी ले रहे हैं।

क्या है उर्फी के लुक में खास

अगर फोटोज की बात करें तो उर्फी ग्रीन स्लीवलेस सूट के साथ फ्लोरल सिल्क दुपट्टे को कैरी करती हुई दिखाई दे रही है। उनका अंदाज वाकई काफी ग्लैमरस है। उर्फी के लुक की बात करें तो रेड लिपस्टिक के साथ मिनिमल ग्लोइंग मेकअप और डार्क मस्कारा और आईलाइनर से इस लुक को कंप्लीट किया। वहीं एक्सेसरीज की बात करें तो उन्होंने हैवी ज्वेलरी की बजाय सिर्फ एक बड़े इयररिंग्स को चुना है जो उनके लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी है।

कैपश्न ने जीता फैंस का दिल

फोटोज को शेयर करते हुए उसके उर्फी ने कहा, “हैप्पी इंडिपेंडेंस डे। हमारे देश की तरह कोई देश नहीं है। मैं इसके अलावा कहीं और नहीं रहना चाहती हूं।” गौरतलब है कि उर्फी जावेद अपने कैपश्न और फोटोज की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती है और फैंस को इंप्रेस करना खूब जानती है। यह बात सच है कि उन्हें कई दफा ट्रोल भी होना पड़ता है हालांकि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

फोटो को देख यूजर्स ने ली चुटकी

इस तस्वीर को देखने के बाद लोग उर्फी जावेद के फैन हो गए हैं और उनकी स्टाइल की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने साबित कर दिया कि उनका अंदाज वाकई काफी अलग है। फोटो को देख एक यूजर ने कहा कि “शायद एल्विश की बातों को दिल पर ले गई। ” एक और यूजर ने कहा, “आप सच में अच्छी दिख रही हो।” वहीं एक और यूजर का कहना है कि “यह बदलाव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ही दिख रहा है।” वहीं एक और यूजर का कहना है कि “आज देश वाकई आजाद हो गया।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026