---Advertisement---

अतरंगी ड्रेस की वजह से भड़कीं BJP नेता ने Urfi Javed को लगाई लताड़, खुलेआम एक्ट्रेस ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

Urfi Javed: उर्फी जावेद वह नाम है जो सोशल मीडिया पर अतरंगी ड्रेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना बखूबी जानती हैं लेकिन इस वजह से उन्हें हर बार ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा है। अतरंगी ड्रेस की वजह से एक्ट्रेस कई बार कानूनी पचड़े में भी फंस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 1, 2023 1:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद वह नाम है जो सोशल मीडिया पर अतरंगी ड्रेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना बखूबी जानती हैं लेकिन इस वजह से उन्हें हर बार ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा है। अतरंगी ड्रेस की वजह से एक्ट्रेस कई बार कानूनी पचड़े में भी फंस चुकी हैं लेकिन वह हर बार कुछ अलग अंदाज से लाइमलाइट में आ जाती हैं। एक बार फिर उर्फी निशाने पर आ गई हैं और इस बार बीजेपी नेता चित्रा किशोर वाघ ने एक्ट्रेस को खूब खरी खोटी सुनाई है। वहीं बिग बॉस ओटीटी फेम भी जमकर पलटवार किया है और यह लड़ाई फिल्हाल चर्चा में है।

बीजेपी नेता चित्रा किशोर वाघ ने उर्फी पर साधा निशाना

दरअसल बीजेपी नेता ने उर्फी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने स्टाइल में एक ब्लैक अतरंगी ड्रेस में कार से उतर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “अरे..मुंबई में क्या हो रहा है। सड़कों पर सक्रिय रूप से नग्नता दिखाने वाली इस महिला को रोकने के लिए सार्वजनिक आदेश मुंबई पुलिस की ओर से क्या आईपीसी/सीआरपीसी हैं। एक तरफ मासूम महिलाएं/लड़कियां विकृतियों का शिकार होती हैं, वहीं ये महिलाएं विकृतियों को ज्यादा फैलाती हैं। तुरंत बेड़ी लगानी चाहिए।”

ये भी पढ़ें: ANIMAL FIRST LOOK: RANBIR KAPOOR के खूंखार लुक को देख यूजर्स ने ली चुटकी, कहा- ‘साउथ की सस्ती कॉपी’

उर्फी ने बीजेपी नेता को दिया मुंहतोड़ जवाब

वहीं इस पोस्ट को देख उर्फी कौन सा चुप बैठने वाली थी। इस पोस्ट पर जवाब देते हुए उर्फी ने लिखा, “आप जैसे राजनेता महिला सुरक्षा के लिए एक हिंडोला हैं। मेरे टॉपिक से जनता को सिर्फ डायवर्ट करना, आप वास्तव में उन महिलाओं के लिए कुछ क्यों नहीं करते जिन्हें मदद की जरूरत है? महिला शिक्षा, रेप के लाखों-लाखों केस पेंडिंग हैं, आप उन मुद्दों को क्यों नहीं उठाती हैं।”

ये भी पढ़ें: RISHABH PANT की अस्पताल में हुई प्लास्टिक सर्जरी, जाने हेल्थ से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब उर्फी ड्रेस की वजह से चर्चा में आई है। आए दिन उर्फी सोशल मीडिया पर रडार पर होती हैं। यूजर्स से लेकर सेलेब्स तक उर्फी को भला-बुरा कह चुके हैं और एक्ट्रेस भी मुंहतोड़ जवाब देने में पीछे नहीं रहती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026