---Advertisement---

इस अंकल ने सरेआम की बेइज्जती तो बिफरी Urfi Javed, बोलीं- ‘तुम्हारे बाप का क्या जाता’

Urfi Javed: अजीबोगरीब ड्रेस की वजह से चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद को लोग कितना ट्रोल करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। इस बार एक अंकल उनकी सरेआम बेज्जती करते हुए नजर आए और ऐसे में हंगामा होना तो तय है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 24, 2023 3:00 अपराह्न | Updated: जुलाई 24, 2023 4:26 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अजीबोगरीब ड्रेस की वजह से चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद को लोग कितना ट्रोल करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। इस बार एक अंकल उनकी सरेआम बेज्जती करते हुए नजर आए और ऐसे में हंगामा होना तो तय है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें उर्फी एयरपोर्ट पर एक अंकल से भिड़ गई। वह सरेआम अतरंगी क्वीन पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाते नजर आए। वहीं उर्फी भी चुप नहीं रही और वह मुंहतोड़ जवाब देने लगी। खास बात यह है कि इस दौरान उर्फी के साथ उनकी बहन अस्फी जावेद भी मौजूद थी जो बीच बचाव करती हुई नजर आई। आइए देखते हैं आखिर क्या है खास इस वीडियो में।

एयरपोर्ट पर भिड़ गई उर्फी जावेद

उर्फी जावेद के इस वीडियो की बात करें तो आप देख सकते हैं कि वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई है और इनके साथ उनकी बहन अस्फी जावेद भी मौजूद है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा में है क्योंकि एक अंकल सरेआम उर्फी की बेइज्जती करते नजर आए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी अपनी बहन अस्फी के साथ जा रही होती है तभी एक अंकल पीछे से टोकते हैं।

यहां देखें Video:-

उर्फी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

उर्फी को देख अंकल कहते हैं, “इंडिया का नाम खराब हो रहा है” तो उर्फी पीछे पलट कर कहती है कि “आपके बाप का कुछ जा रहा है।” ऐसे में अंकल कहते हैं “नहीं लेकिन मेरे इंडिया का नाम खराब हो रहा है।” वहीं बीचबचाव में अस्फी जावेद उतरती हैं और वह अंकल से कहती है कि “आप अपने काम से मतलब रखिए वही उर्फी भी अंकल से भिड़ जाती है।

अलग अंदाज में स्पॉट हुईं उर्फी

इस दौरान लुक की बात करें तो उर्फी जावेद ग्रीन कलर मैक्सी ड्रेस में नजर आई लेकिन यह ड्रेस फ्रंट से प्लंजिग नेकलाइन है तो पीछे से यह बैकलेस है। वहीं उर्फी ने रेड हेयर स्टाइल से इस लुक को खास बनाया। अस्फी जावेद भी फ्लोरल ड्रेस में ब्लैक गॉगल्स से अपने लुक को कंप्लीट कर रही है कहने में दो राय नहीं है वह भी काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। इस दौरान अस्फी को देख लोग खुश हो रहे हैं क्योंकि वह अपनी बहन का बचाव करते हुए अंकल क्लास लगाती नजर आई। इस वीडियो को देख फैंस इस तरह बीच में टोकने के लिए अंकल की आलोचना रहे हैं तो कुछ यूजर्स ऐसे हैं जो अंकल की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Periods

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026