---Advertisement---

टेलीफोन का तार काटकर Urfi Javed ने खुद को बताया Dream Girl, लेटेस्ट ड्रेस देख खुले रह गए लोगों के मुंह

Urfi Javed: उर्फी जावेद कुछ भी कर सकती हैं। जी हां यह हम नहीं बल्कि वह खुद बता रही है अपने लेटेस्ट पोस्ट में। उर्फी हर बार कुछ ऐसा करती है जिसकी वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में होती हैं लेकिन इस बार उन्होंने हद को पार करते हुए फैंस को चौका दिया ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 27, 2023 5:30 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद कुछ भी कर सकती हैं। जी हां यह हम नहीं बल्कि वह खुद बता रही है अपने लेटेस्ट पोस्ट में। उर्फी हर बार कुछ ऐसा करती है जिसकी वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में होती हैं लेकिन इस बार उन्होंने हद को पार करते हुए फैंस को चौका दिया है। जी हां, सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें उर्फी कुछ ऐसा करती हुई नजर आई जिसके बाद हंगामा होना तो लाजमी है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन ट्रोलर्स एक बार फिर उन्हें निशाने में लेने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं क्या है वीडियो में।

टेलीफोन से ड्रेस बनाकर उर्फी हुई वायरल

दरअसल इस वीडियो की बात करें तो उर्फी जावेद इसमें टेलीफोन का तार काटकर ड्रेस बनाती हुई नजर आई है।वीडियो में आप देख सकते हैं उन्होंने तार से ड्रेस बनाई जिसे देख आपका सर जरुर चकरा जाएगा। वहीं उन्होंने टॉप की बजाय टेलीफोन को लटका लिया और स्कर्ट की बजाए तार को लपेट कर अदाएं दिखाती हुई नजर आई। इतना ही नहीं उर्फी जावेद ने कानों में भी तार से बने ईयररिंग पहनकर नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की निगाहें अटक गई हैं।

क्या है इस वीडियो में खास

दरअसल इस वीडियो में उर्फी जावेद ‘ड्रीम गर्ल 2‘ के लिए प्रमोशन करती हुई नजर आ रही है। जी हां, आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म को प्रमोट करने के लिए और उर्फी ने इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, “फ्रॉम वन ड्रीम गर्ल टू अनदर 25 अगस्त होगा मस्त ड्रीम गर्ल 2।” इस वीडियो को देख लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और उर्फी को ट्रोल कर रहे हैं लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

चर्चा में रहती है उर्फी जावेद

गौरतलब है कि हाल ही में उर्फी जावेद लिप सर्जरी को लेकर चर्चा में आई थी जिसकी वजह से वह काफी परेशान दिखी। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने बालों को साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए उसे रेड कलर दिया है। कहने में दोराय नहीं है कि उनका उनका अंदाज काफी अतरंगी है। वहीं बिग बॉस ओटीटी के बाद वह स्प्लिट्सविला में नजर आई थी। वहीं अब कहा जा रहा है कि वह एकता कपूर की फिल्म ‘एलएसडी 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026