---Advertisement---

ट्रेंड क्वीन! गजब फोटोज शेयर कर Prime Video ने Urfi Javed को दी अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई, देख लोग बोले- ‘गोल्डन गर्ल’

Urfi Javed: उर्फी जावेद का हटके अंदाज हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा में रहता है। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर प्राइम वीडियो ने ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर फैंस की बेताबी बढ़ा दी है।आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 15, 2024 2:15 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: यह सच है कि ट्रेंड क्वीन है उर्फी जावेद (Urfi Javed) और हर बार अपने हटके अंदाज से लोगों को हैरान कर देती है। आज यानी 15 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही है। उन्हें पता है कि उनकी ड्रेसिंग सेंस की वजह से उन्हें ट्रोल करते हैं लोग लेकिन फिर भी वह नहीं आती है बाज और शायद यही है उनका हटके अंदाज। हाल ही में प्राइम वीडियो (Prime Video) पर  ‘फॉलो कर लो यार’ (Follow Kar Lo Yaar) वेब सीरीज (Web Series) से चर्चा में आने वाली उर्फी ट्रेंड क्वीन बन गई। जी हां, यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद प्राइम वीडियो ने कहा है। दरअसल ऊर्फी के जन्मदिन के मौके पर प्राइम वीडियो ने तस्वीरों को शेयर कर कहा कि ट्रेंड उर्फी को फॉलो करता है।

Urfi Javed की तस्वीरों में दिखा हटके अंदाज

उर्फी जावेद की तस्वीरों की बात करें तो पहली तस्वीर में वह फ्लोर लेंथ ब्लू ग्राउंड में नजर आ रही है जो रफल डिजाइन में है। यह ड्रेस देखकर आपको वह कमेंट तो जरूर याद आया होगा कि ड्रेस है या छाता। दूसरी तस्वीर में उर्फी Citrus की बनी ड्रेस में नजर आ रही है। यह उनकी अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस को बयां करने के लिए काफी है। एक और तस्वीर में शॉर्ट हेयर स्टाइल के साथ ब्लैक फुल स्लीव टॉप में और भी खूबसूरत नजर आई फिर दिखा ऑफ शोल्डर ग्रीन ड्रेस में उनका हटके अंदाज। वहीं एक और तस्वीर में वह ब्रालेट पर पंखे को लटकाई हुई नजर आई।

Urfi Javed की तस्वीरों को देख दीवाने हुए चाहने वाले

आखिरी तस्वीर में उर्फी बोल्ड नेकलाइन गोल्डन ब्रालेट और ब्लैक गोल्डन सारंग में दिखाई दी। कहने में दो राय नहीं है कि उनकी यह गोल्डन ड्रेस वाकई किसी को भी लुभाने के लिए काफी है और फैशन को अलग नजरिया देने के लिए भी। इन लुक्स में से आपको कौन सा है सबसे ज्यादा पसंद यह तो आप ही जानेंगे लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे भर भर कर प्यार दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा गोल्डन गर्ल तो दूसरे ने कहा उर्फी की ड्रेसिंग सेंस अलग भले ही हो लेकिन यह खूबसूरत है। एक ने कहा जबरदस्त तो दूसरे ने कहा, “मैं आपका फैन हूं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026

Ranveer Singh

मई 29, 2026