---Advertisement---

Urfi Javed का नया आउटफ़िट देख लोग हुए कन्फ़्यूज़, किसी ने कहा ‘कैक्टस’ तो किसी ने ‘कोरोनावायरस’

Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफ़िट्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उर्फी अलग-अलग चीज़ों से अपने कपड़े खुद डिज़ाइन करती हैं। हाल ही में उनको बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 (Bigg Boss OTT season 2) में देखा गया था। शो में उनके स्क्रू वाले ब्रालेट ने सभी का ध्यान ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 8, 2023 5:18 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफ़िट्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उर्फी अलग-अलग चीज़ों से अपने कपड़े खुद डिज़ाइन करती हैं। हाल ही में उनको बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 (Bigg Boss OTT season 2) में देखा गया था। शो में उनके स्क्रू वाले ब्रालेट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। वहीं अब एक बार फिर उर्फी का एक आउटफ़िट सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है। 

‘सींगों’ से इन्सपायर्ड है Urfi Javed का नया लुक 

मंगलवार को Urfi Javed को मुंबई में लैवेंडर रंग की आउटफ़िट में देखा गया। इस आउटफ़िट की ख़ास बात यह है की इसपर बैंगनी रंग के सींग बने हुए हैं। अपनी इस ड्रेस को उर्फी ने लैवेंडर रंग के हिजाब के साथ पेयर किया जिसपर उनकी ड्रेस की तरह ही बैंगनी रंग के सींग बने हुए थे। यह वीडियो अब तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो के बाद Urfi Javed का एक और वीडियो सामने आया। इस वीडियो में उर्फी एक फैन के योगा करने के स्टाइल से खुश होती दिख रही हैं। दरअसल उर्फी को देख उनका एक फैन उनसे मिलने पहुँच गया और उनके सामने अतरंगी अंदाज़ में योगा करने लगा। वह व्यक्ति अपनी खुद की एक योगा एकेडमी खोलना चाहता था। यह देख उर्फी खुश हो गईं और उन्होंने सभी से उस व्यक्ति को सपोर्ट करने की गुज़ारिश की। 

Urfi Javed के नए आउटफ़िट को लोगों ने किया जमकर ट्रोल 

Urfi Javed अपने इस नए आउटफ़िट को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार ट्रोलिंग का शिकार हुईं हैं। लोग उनके इस नए लुक को मज़ेदार नाम दे रहे हैं। उनके वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा “झुमका लगा कर कैक्टस का पेड़ क्यों दिखा दिया”। दूसरे ने लिखा “लगता है सारे जानवरों के सींग लगा लिए हैं”।

एक और यूज़र ने कमेंट किया “मुझे लगता है ये ड्रैगन फ्रूट से इन्सपायर्ड हैं”। इतना ही नहीं कई यूज़र्स ने उर्फी की तुलना कोरोनावायरस से करते हुए लिखा “ये तो पूरी कोरोनावायरस लग रही है”। वहीं दूसरे ने कमेंट किया “ये तो एक नया वायरस है”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026