रिवॉल्वर रानी बनकर निकली Urfi Javed, अजीबोगरीब फैशन देख यूजर्स ने पकड़ा माथा
Urfi Javed: एक बार फिर उर्फी जावेद ने फैंस को हैरान कर दिया। उर्फी इस बार रिवॉल्वर रानी बनकर निकली है जिसे देख यूजर्स अपना माथा पकड़ लिए हैं। वीडियो में उर्फी का अंदाज हमेशा की तरह अजीबोगरीब है।
Urfi Javed: उर्फी जावेद वह नाम है जो फैंस के बीच किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। अक्सर अतरंगी ड्रेस में स्पॉट होने वाली उर्फी हर बार हद पार करती हुई नजर आती हैं। एक बार फिर उर्फी ने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उर्फी ड्रेस के साथ मजाक करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उर्फी ट्रांसपेरेंट स्किनी के ऊपर बंदूक डिजाइन टॉप में नजर आ रही हैं और उन्होंने इसे एक शॉर्ट स्कर्ट के साथ पेयर किया है। वीडियो में वह बन हेयरस्टाइल और नोजरिंग को फ्लॉन्ट कर रही हैं।
अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।