---Advertisement---

Urfi Javed: सिर पर टोपी सजाए दिवाली में कुछ इस हाल में निकली उर्फी जावेद, लोगों ने लगा दी क्लास

हाल ही में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इसमें उर्फी जावेद एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा पहने नजर आईं जिसे देख अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. कुछ यूजर्स पेट पकड़कर हंस रहे हैं तो वही कुछ गुस्से में लाल नजर आ रहे हैं

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: नवम्बर 11, 2023 12:17 अपराह्न

Urfi Javed:
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अपनी स्टाइल और आउटफिट से बवाल मचाने वाली उर्फी जावेद अक्सर कुछ न कुछ ऐसा कर ही देती है जिसके चलते वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती है. उनकी हर ड्रेस एक दूसरे से एकदम जुदा होती है. हाल ही में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इसमें उर्फी जावेद एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा पहने नजर आईं जिसे देख अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. कुछ यूजर्स पेट पकड़कर हंस रहे हैं तो वही कुछ गुस्से में लाल नजर आ रहे हैं. देखिए-

सिर पर टोपी एयरपोर्ट पर दिखीं उर्फी

दरअरस कुछ वक्त पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया गया है इसमें उर्फी जावेद मुंबई एयरपोर्ट पर सफेद रंग का अटपटा आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं, वीडियो में सफेद टोपी के साथ अजीबोगरीब पेंट और शॉर्ट टोप पहना हुआ है. हैरान करने वाली बात यह है कि इन सभी चीजों को उर्फी ने डोरियों से ही बांधा हुआ है. वीडियो इन दिनो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है जिसे देख यूजर्स ने इसकी जमकर ट्रोलिंग भी शुरू कर दी है.

यूजर्स बता रहे हैं ‘छपरी’

आपको बता दें कि उर्फी का यह नया अजीबोगरीब लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है जिसे देख तमाम यूजर्स कमेंट कर उर्फी की क्लास भी लगा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि ‘एयरपोर्ट अथॉरिटी को ऐसे लोगों को एंट्री ही नही देनी चाहिए’, तो वहीं एक एक अन्य ने उनके आउटफिट को ‘छपरी स्टाइल’ बता दिया. एक दूसरे यूजर ने गुस्से वाली इमोजी बनाते हुए लिखा कि “इसको कौन सी बीमारी है.” बता दें कि शेयर करने के बाद से अब इस वीडियो को लगातार ट्रोल किया जा रहा है.

होती रहती है ट्रोलिंग

हालांकि ऐसा पहली बार नही है जब उर्फी ने कुछ अटपटा आउटफिट ट्राई किया हो, वो जब भी ऐसा कुछ पहनती है बुरी तरह से ट्रोल हो जाती हैं. अपने इन्ही कपड़ो के चलते कुछ वक्त पहले उन्हें पुलिस से अरेस्ट भी कर लिया था जिसे लेकर भी कई तरह की खबरे सामने आई थीं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026