---Advertisement---

आखिर क्यों Urfi Javed से लोग कर रहे हैं ‘कुरकुरे ड्रेस’ की डिमांड, वीडियो ने फैंस के बीच मचा दी हलचल

Urfi Javed: अजीबोगरीब ड्रेस में नजर आने वाली उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह फैंस का ध्यान खींचती हुई नजर आ रही हैं। आप यह सोच रहे होंगे कि इस बार भी उर्फी कोई अतरंगी ड्रेस पहन कर सामने आ गई होगी। यह बात तो सच है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2023 3:00 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अजीबोगरीब ड्रेस में नजर आने वाली उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह फैंस का ध्यान खींचती हुई नजर आ रही हैं। आप यह सोच रहे होंगे कि इस बार भी उर्फी कोई अतरंगी ड्रेस पहन कर सामने आ गई होगी। यह बात तो सच है लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसा है जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। जी हां, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसे उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। इस वीडियो को देख फैंस मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं और कहने में दो राय नहीं है कि एक बार फिर से वह चर्चा में आ गई है। आइए जानते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में।

क्या है वीडियो में खास

सोशल मीडिया पर वायरल रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ब्लैक कटआउट को-आर्ड ड्रेस में नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने मिनिमल मेकअप और सिंपल हेयर स्टाइल के साथ इयररिंग्स से इस लुक को कंप्लीट किया है। वहीं जिसने लोगों का ध्यान खींचा वह है उर्फी का अलग स्टाइल में कुरकुरे खाने का अंदाज। वीडियो में उर्फी के हाथ में टू यम का एक पैकेट होता है जिसे वह खोलकर पानी में साफ करती है और उसके बाद उसे खाती है।

उर्फी ने बताया कुरकुरे खाने का तरीका

वीडियो में उर्फी ने बताया कि वह किसी भी चिप्स को इस तरह ही खाती है और ऐसे में इसके मसाले हट जाते हैं। यह खाने में भी काफी टेस्टी होता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, “मुझे यकीन है कि यह आपके सभी स्नैक्स खाने का एक बेहतर तरीका है।” वीडियो को देख लोग एक बार फिर चुटकी लेने में पीछे नहीं रहे हैं।

उर्फी के वीडियो को देख यूजर्स ने लिए चटकारे

इस वीडियो पर एक यूजर ने कहा, “मुझे तो लगा कि आप कुरकुरे से ही ड्रेस बनाने वाली हैं। एक और यूजर ने कहा, “उर्फी हो और वह कुछ भी अनोखा ना करें ऐसा कभी हो सकता है।” एक और यूजर ने कहा कि “हम कुरकुरे आउटफिट बटन चाहते हैं।” एक और यूजर का कहना है “यह पूरी उल्टी है रे।” उर्फी जावेद अपने अंदाज से हर बार चर्चा में आ जाती है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026