---Advertisement---

शाहरुख खान संग सेल्फी शेयर कर Urfi Javed इतराती आई नजर, वायरल फोटो देख नहीं होगा आंखों पर यकीन

Urfi Javed: एक तरफ जहां प्राइम वीडियो पर उर्फी जावेद जलवा दिखाने वाली है। वहीं बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी अतरंगी क्वीन सोशल मीडिया पर चर्चा में है। लेकिन प्राइम वीडियो पर प्रोजेक्ट के मिलने के बाद मानो उर्फी की लॉटरी निकल गई है। जी हां, एयरपोर्ट पर अतरंगी ड्रेस में सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 21, 2024 11:56 पूर्वाह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: एक तरफ जहां प्राइम वीडियो पर उर्फी जावेद जलवा दिखाने वाली है। वहीं बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी अतरंगी क्वीन सोशल मीडिया पर चर्चा में है। लेकिन प्राइम वीडियो पर प्रोजेक्ट के मिलने के बाद मानो उर्फी की लॉटरी निकल गई है। जी हां, एयरपोर्ट पर अतरंगी ड्रेस में सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देखने के बाद ट्रोलर्स की बोलती बंद हो गई। जिसका दीवाना पूरा जमाना है उसकी उर्फी की मुलाकात हुई है और ऐसे में वह भला क्यों ना इतराए। उर्फी जावेद बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान से मुलाकात की जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है।

शाहरुख संग पोज देती नजर आई Urfi Javed

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी से शाहरुख खान के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है जिसके साथ कैप्शन में लिखा मेरे फेवरेट से मिलो। इसमें शाहरुख व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं तो कैजुअल लुक में उर्फी जावेद भी ब्लैक टी-शर्ट में दिख रही है। हालांकि यह फोटो तो ब्लैक एंड व्हाइट है लेकिन सोशल मीडिया पर यह काफी सनसनी मचा दी है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं।

फोटो देख यूजर्स की हुई बोलती बंद

इस फोटो को देख कुछ यूजर्स इसे फेक बता रहे हैं तो कुछ को यह सिर्फ लाइमलाइट लेने का एक तरीका लग रहा है। इंस्टेंट बॉलीवुड इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस तस्वीर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “यह स्नैपचैट का फिल्टर है।” तो दूसरे ने कहा, “किसकी संगत में आ गए शाहरुख भाई।” एक ने कहा फेक है तो दूसरे ने कहा अब शाहरुख को भी नई ड्रेस पहनने को मिलेगी। एक यूजर का कहना है मोये मोये हो गया ये तो।

चर्चा में रहती है Urfi Javed

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद बहुत जल्द प्राइम वीडियो पर ‘फॉलो कर लो यार’ में नजर आने वाली है। वहीं कहा जा रहा है कि वह एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में भी दिखाई देगी। अतरंगी फैशन सेंस और क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर उर्फी अक्सर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

जुलाई 18, 2026

Madhuri Grover

जुलाई 17, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 17, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 7

जुलाई 17, 2026

Akansha Chamola

जुलाई 17, 2026

The Odyssey Movie Review

जुलाई 17, 2026