---Advertisement---

फ्लोरल प्रिंट सूट, हेयर एक्सटेंशन में नजर आईं Urfi Javed, लुक देख ट्रोलर्स भी हार बैठे दिल

Urfi Javed को एयरपोर्ट पर सप्त किया गया है जहां, वह फ्लोरल प्रिंट सूट और एक्सटेंशन लगाए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह देसी अवतार देख ट्रोलर्स भी उनपर फिदा हो गए हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 18, 2024 2:29 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी खूबसूरती और अतरंगी स्टाइलिंग के लिए जानी जाती हैं। यहीं कई बार एक्ट्रेस अपनी अजीबो-गरीब स्टाइलिंग के लिए लोगों से तारीफें बटोरती हैं तो, कई बार वह अपने लुक्स के लिए ट्रोलर्स से बुरी तरह ट्रोल होती नजर आती हैं। हर बार की तरह इस बार भी सोशल मीडिया पर उर्फी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें, एक्ट्रेस को फ्लोरल प्रिंट सूट पहने और हेयर एक्सटेंशन लगाए देख ट्रोलर्स भी उनपर अपना दिल हार बैठे हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

Urfi Javed का देसी अवतार

हाल में उर्फी को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां वह कोई बोल्ड या रिवीलिंग आउटफिट पहने नहीं बल्कि, वह तो एक बेहद हसीन देसी लुक में नजर आ रही हैं। बता दें, उर्फी ने अपने इस लुक को क्रिएट करने के लिए फ्लोरल प्रिंट सूट, कर्ली हेयर एक्सटेंशन और ग्लॉसी मेकअप को चुना है।

लुक देख उर्फी पर फिदा हुए ट्रोलर्स

ज्यादातर ट्रोलर्स उर्फी का लुक देखते ही उनकी क्लास लगाने और उनके लुक का मजाक उड़ाने लगते। लेकिन, इस बार उर्फी को सलवार सूट और हेयर एक्सटेंशन में एक देसी हसीना बने देख उनके ट्रोलर्स भी उनपर फिदा हो गए और वीडियो देखते ही उनकी जमकर तारीफे करने लगे। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “आज तो आप सूट में बहुत प्यारी लग रही हो” वहीं एक दूसरे ने लिखा “सच में कितनी अच्छी लग रही है” यहीं एक ने कहा “ऐसे ही कपड़े पहना करो आप बहुत प्यारी लगती हो”।

इसलिए ट्रोल होती हैं उर्फी

यहीं अगर बात की जाए उर्फी के ट्रोल होने की, के वह आखिर क्यों ट्रोल होती हैं तो आपको बता दें एक्ट्रेस अपनी स्टाइलिंग के लिए किसी को भी नहीं छोड़ती अब वह चाहे अंडे से स्कर्ट बनाना हो, ब्रेस्ट पर पंखे लगाना या अपनी क्रिएटिविटी दिखाने के लिए बदन पर केवल बबलगम को चिपकाना। उर्फी का यह बोल्ड अवतार ट्रोलर्स को खासा पसंद नहीं आता जिससे वह आए दिन उनकी क्लास लगाते और उनका मजाक उड़ाते नजर आते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026