---Advertisement---

सिर पर ताज सजाकर स्प्लिट्सविला X5 में क्या धमाका करेगी Urfi Javed, लोगों ने ली चुटकी- ‘ओए होए मिस इंडिया’

Urfi Javed: नियॉन ड्रेस में कयामत ढाती दिखी उर्फी जावेद,,देख लोग ले रहे हैं चुटकी, स्प्लिट्सविला X5 में दिखाएंगी टशन, चर्चा में लेटेस्ट लुक।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 7, 2024 12:53 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी से फेमस होने के बाद उर्फी जावेद आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती है। हमेशा इंटरनेट पर चर्चा में वाली उर्फी अतरंगी फैशन सेंस से लोगों को होश उड़ा देती है। जहां बीते दिन गर्मी से बचने के लिए बदन पर ही पंखा लगवा कर उर्फी चर्चा में आ गई थी। वहीं अब उन्होंने एक बार फिर लोगों को अपने फैशन सेंस से हैरान कर दिया है। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और फैंस ड्रेसिंग सेंस को देख हैरान रह गए हैं। एमटीवी स्प्लिट्सविला में उर्फी फिर धमाल मचाने वाली हैं।

स्टाइलिश लुक में दिखी उर्फी जावेद

उर्फी जावेद ने इस लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा आज रात एमटीवी स्प्लिट्सविला देखना। इस लुक में वह किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं एक्ट्रेस नियॉन कलर के ऑफ शोल्डर ड्रेस को खास टच देती हुई नजर आई। सिर पर गोल्डन ताज तो हाथों में सिल्वर नेल एक्सटेंशन के साथ गोल्डन ज्वेलरी में उर्फी अलग दिखीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक्स को हैवी आई मेकअप के साथ न्यूड लिप शेड्स से कंप्लीट कर रही है।

यूजर्स कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

इस लुक को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “यार कितनी मस्त लग रही हो आप तो दूसरे ने कहा गॉर्जियस।” एक ने कहा कोहिनूर तो दूसरे ने कहा सॉरी उर्फी जी मुझे माफ करना मैं राष्ट्रपति नहीं हूं नहीं तो मैं तुम्हारे इस काम के लिए राष्ट्रपति भवन बुलाकर राष्ट्रपति पुरस्कार देता। एक ने कहा जुर्म के खिलाफ आवाज तो दूसरे ने कहा ओए होए मिस इंडिया।

धमाका करती दिखेंगी Urfi Javed

गौरतलब है कि 30 मार्च से ही स्प्लिट्सविला के नए सीजन की शुरुआत हो गई है और इस बार उर्फी अलग अंदाज मैं धमाका कर रही है। शुरुआत में उन्होंने एक तस्वीर की झलक दिखाते हुए वह एक्स्ट्रा स्पाइसी मिर्च जोड़ने के लिए आ रही है। ऐसे में आज वह इस शो में क्या धमाल मचाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद बहुत जल्द अपने शो ‘फॉलो कर लो ना यार’ को लेकर प्राइम वीडियो पर नजर आने वाली है तो दूसरी तरफ उनकी एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ भी रिलीज को तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026