Urvashi Rautela: खूबसूरती से लेकर अपने फैशन सेंस से चर्चा में रहने वाली उर्वशी रौतेला आज यानी 25 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही है। खास लाइफस्टाइल और फैशन को बखूबी प्लांट करने में एक्ट्रेस कभी भी पीछे नहीं रहती हैं। वहीं इस सबके बीच जन्मदिन के मौके पर उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मजा दी है। इस दौरान उर्वशी को हार्ट आफ गोल्ड कहा जा रहा है। जन्मदिन के पास मौके पर एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया जो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। समाज सेवा और दरियादिली को लेकर अक्सर एक्ट्रेस चर्चा में होती है।
उर्वशी रौतेला ने किस तरह से दिखाई जन्मदिन पर नेकी
View this post on Instagram
उर्वशी रौतेला की टीम की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई और उन्हें हार्ट आफ गोल्ड कहा गया। जहां यह बताया गया कि उर्वशी रौतेला ने अपने 31वें जन्मदिन पर 251 लड़कियों की शादी बागेश्वर धाम छतरपुर में कार्रवाई। इस दौरान उन्होंने पार्टी से बढ़कर दयालुता को चुना।
उर्वशी रौतेला ने लोगों के बीच दरियादिली से किया कमाल
गौरतलब बीते साल भी जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश के खजुराहो में जाकर उर्वशी रौतेला ने कथित उत्तर प्रदेश ने 251 लड़कियों की शादी करवाई थी। जरूरतमंदों के लिए खाना बनाने से लेकर उनकी किस्मत बदलने के लिए हर एक संभव प्रयास किया गया था जिसे लेकर उनका गुस्सा फूटा था क्योंकि किसी भी मीडिया चैनल ने इसे कवर नहीं किया था। हालांकि इस सबके बीच एक बार फिर से अपने जन्मदिन के मौके पर काम की तारीफ हो रही है और यूजर्स उन्हें क्वीन कहते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वजह से सुर्खियों में रहती हैं Urvashi Rautela
उर्वशी रौतेला अपने काम से ज्यादा सोशल मीडिया अपीरियंस को लेकर चर्चा में रहती हैं तो इसके साथ ही बेबाक बयान को लेकर अक्सर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। उर्वशी रौतेला को आखिरी बार डाकू महाराज में देखा गया था। इसमें उन्हें डबीडी परफॉर्मेंस को लेकर काफी ट्रोल किया गया था।






