Urvashi Rautela की BTW शूटिंग वीडियो वायरल, ग्लैम लुक में नजर आ रही हैं हसीना

Urvashi Rautela Video: उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस किसी ना किसी वजह से लोगों के बीच में चर्चा में होती हैं। ग्लैम लुक हो या फिर रॉयल लाइफ़स्टाइल फैंस को इंप्रेस करने में पीछे नहीं होती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उर्वशी किसी ऐड के लिए सूट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा में है और एक्ट्रेस की ड्रेसिंग स्टाइल की फैंस तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं उर्वशी लेवेंडेर कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।