---Advertisement---

‘मंदिर के बारे में…’ क्या Aishwarya Rai की कॉपी कैट के आरोप पर Urvashi Rautela ने खुद को कहा Queen Of Cannes? Leonardo DiCaprio संग पुरानी फोटो शेयर कर किए ये दावे

Urvashi Rautela: हॉलीवुड के सुपरस्टार Leonardo DiCaprio के साथ एक तस्वीर शेयर कर उर्वशी रौतेला ने किए अजीबो गरीब दावे जिस पर लोग लेने लगे मजे, आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 29, 2025 1:47 अपराह्न

Urvashi Rautela
Follow Us
---Advertisement---

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला अक्सर लोगों के जुबान पर वह नाम जो किसी न किसी कंट्रोवर्सी को लेकर लिया जाता है। जहां बीते दिन एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को कॉपी करने के आरोप पर हेटर्स को फटकार लगाई थी। वहीं अब बॉलीवुड सुपरस्टार Leonardo DiCaprio के साथ तस्वीर शेयर कर यह बताती हुई नजर आई कि उन्होंने क्वीन ऑफ कान्स कहा। झलक को दिखाकर एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी खुद की तारीफ करती दिखी तो लोग मजे लेने लगे। Urvashi Rautela की यह तस्वीर भी चर्चा में है और उनके दावे भी। हॉलिवुड सुपरस्टार के साथ सेल्फी शेयर कर फिलहाल उर्वशी रौतेला पूरी की पूरी लाइमलाइट बटोर रही है।

Leonardo DiCaprio के साथ Urvashi Rautela ने शेयर की पुरानी फोटो

द इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट में यह तस्वीर 2022 की बताई जा रही है जिसे 2025 में उर्वशी रौतेला शेयर कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “जब लियोनार्डो डिकैप्रियो आपको क्वीन ऑफ कान्स कहते हैं धन्यवाद लियो अब यह एक टाइटेनिक कंप्लीमेंट है।” तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दोनों एक दूसरे के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान दोनों के चेहरे की मुस्कुराहट उनके बीच की बॉन्डिंग को दिखाने के लिए काफी है।

Aishwarya Rai की कॉपीकैट आरोप के बाद उर्वशी रौतेला के दावे पर लोगों ने उड़ाया मजाक

ऐसे समय में Urvashi Rautela इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करती दिखी जब बीते दिन लोगों ने उन्हें Aishwarya Rai की कॉपीकैट कहा। इसके बाद एक लंबे चौड़े नोट में उर्वशी रौतेला ने यह कहा कि वह किसी को कॉपी नहीं करती है वह Urvashi Rautela है। क्या पुरानी तस्वीर शेयर कर उर्वशी ने खुद को Queen Of Cannes कह दिया। इस फोटो को देखकर एक यूजर ने कहा स्केच तो नहीं बनाया भाई ने आपका तो एक ने लिखा क्या उसे आपके मंदिर के बारे में पता था। एक यूजर ने लिखा क्या लियो को खुद पता है कि उन्होंने आपको कोई क्वीन ऑफ कान्स कहा।

फिलहाल सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला के इस दावे ने लोगों के कान खड़े कर दिए हैं लेकिन सच्चाई क्या है यह तो उर्वशी ही जाने की।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026