---Advertisement---

क्या ऋषभ को छोड़ अब Urvashi Rautela का इस पाकिस्तानी क्रिकेटर पर आया ‘दिल’! इस खास तस्वीर को देख फैन्‍स भी हुए कंफ्यूज

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नसीम शाह की तस्वीर शेयर कर फैंस को चौक दी है। जहां बीते समय उनके अफेयर्स की खबरें लाइमलाइट में रही है। ऐसे में एक बार फिर नसीम की तस्वीर शेयर करना क्या किसी बात को लेकर इशारा कर रही है। फिलहाल फैंस के बीच बज बरकरार है लेकिन इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उर्वशी की इंस्टा स्टोरी फिलहाल काफी चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 3, 2023 11:01 पूर्वाह्न

Urvashi Rautela
Follow Us
---Advertisement---

Urvashi Rautela: एशिया कप 2023 का खुमार फिलहाल क्रिकेट फैंस पर खूब देखने को मिल रहा है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है जो मैच को खूब फॉलो कर रही हैं। हम बात कर रहे हैं उर्वशी रौतेला की जिनका दिल एक बार फिर पाकिस्तान के देश गेंदबाज पर आ गया है। यह हम नहीं बल्कि उनकी इंस्टा स्टोरी को देख फैंस उम्मीद जता रहे हैं। उनका कहना है कि क्या एक बार फिर उर्वशी के दिल में पाकिस्तानी गेंदबाज के लिए कुछ-कुछ हो रहा है। यह बात सच है कि नसीम शाह की एशिया कप 2022 से जबरदस्त फैन फॉलोइंग बढ़ गई है और इस लिस्ट में एक नाम उर्वशी रौतेला का भी है। एक बार फिर उर्वशी पर नसीम का खुमार देखने को मिला। आइए देखते हैं क्या है पूरी खबर।

इस तस्वीर को शेयर कर उर्वशी ने कहीं ये बात

उर्वशी और नसीम के साथ अफेयर्स की खबरें एशिया कप 2022 के दौरान खूब लाइमलाइट में रही है। हालांकि इस पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने रिएक्ट भी किया था लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे एक्ट्रेस एक बार फिर कुछ कहना चाह रही है और फैंस भी कंफ्यूज हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने एशिया कप 2023 से भारत और पाकिस्तान की मैच देखते हुए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में पाकिस्तानी टीम नजर आ रही है और इसमें नसीम शाह भी है। फोटो शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा यह उनका वर्कआउट टाइम है। ऐसे में इतना तो साफ है कि जिम में अपनी फिटनेस पर ध्यान देने वाली उर्वशी मैच को एंजॉय कर रही है लेकिन लोगों का मानना है कि आखिर क्या इस तस्वीर के जरिए उर्वशी कुछ बताना चाह रही है।

उड़ी थी अफेयर्स की खबरें

गौरतलब है कि एशिया कप 2022 के दौरान उर्वशी रौतेला और नसीम शाह का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा था। दरअसल एक फैन ने दोनों के वीडियो को एडिट कर दिया था जिसमें वे एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे थे। हालांकि इस वीडियो को लेकर बाद में उर्वशी रौतेला ने सफाई देते हुए कहा था कि “इस तरह की खबरें ना बनाएं और ना ही इसे तूल दे। आप सभी को प्यार और धन्यवाद।”

चौंकाने वाला रहा नसीम शाह का जवाब

वहीं नसीम शाह ने कहा था कि “उर्वशी कौन है और क्या करते हैं वह मुझे नहीं पता। वह सिर्फ अपने क्रिकेट पर ध्यान देना चाहते हैं और उसी में करियर को आगे बढ़ना चाहते हैं। जो लोग मैच देखने आते हैं उन सभी का धन्यवाद।” लेकिन एक बार फिर जब उर्वशी ने नसीम की तस्वीर शेयर की है तो अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। इससे पहले उर्वशी का नाम भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ भी जोड़ा जा रहा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

MS Dhoni

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026