---Advertisement---

Urvashi Rautela: एक मिनट का 1 करोड़ कमाने वाले बयान पर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं अभिनेत्री, पूछा ‘करती क्या है?’

Urvashi Rautela कई मौक़ों पर ट्रोल होती आईं हैं। चाहे वो उनका कोई रेड कार्पेट आउटफ़िट हो या फिर उनका बयान अभिनेत्री अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। वहीं अब एक बार फिर उर्वशी ट्रोल हो रही हैं। इस बार अभिनेत्री ने खुद को बॉलीवुड बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा भुगतान पाने वाली अभिनेत्री बताया है जो लोगों को पसंद नहीं आया।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 29, 2023 12:58 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Urvashi Rautela: भारतीय सुंदरी और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने खूबसूरत लुक्स और अदाओं से आज देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी धूम मचा रही हैं। सोशल मीडिया पर उर्वशी के करोड़ों फैंस हैं जिनके साथ अभिनेत्री अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मगर इतनी लंबी फ़ैन फॉलोइंग होने के बावजूद अभिनेत्री को कई मौको पर ट्रेलिंग का शिकार होते हुए भी देखा गया है। वहीं अब एक बार फिर अभिनेत्री ट्रोल्स के निशाने पर आईं हैं। इस बार उनका एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

एक मिनट का 1 करोड़ लेती हैं Urvashi Rautela 

आपको बता दें कि हाल ही में Urvashi Rautela का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्वशी खुद को बॉलीवुड की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्री बता रही हैं। दरअसल इंस्टाग्राम पर सामने आए इस वीडियो में उर्वशी से यह सवाल किया गया कि “एक मिनट का आप 1 करोड़ कमा रही हैं, आप बॉलीवुड में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्री हैं आपको कैसा लग रहा है?” इस सवाल पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि “यह बहुत अच्छी चीज़ है। मैं चाहती हूं कि हर सेल्फ़मेड एक्टर या फिर एक्ट्रेस ये दिन देखे।”

खबरों की मानें तो Urvashi Rautela जल्द ही बोयापति श्रीनु और राम पोथिनेनी की आगामी फ़िल्म में एक आइटम नंबर करती दिखाई देंगी जो कि 3 मिनट लंबा होगा। इस 3 मिनट के आइटम नंबर के लिए अभिनेत्री ने 3 करोड़ की मांग की है यानी 1 मिनट के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपये दिये जाएंगे। इसी को लेकर अभिनेत्री का यह बयान सामने आया है। 

अपने बयान पर ट्रोल हुईं उर्वशी

वीडियो में Urvashi Rautela का खुद को बॉलीवुड की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्री कहना लोगों को पसंद नहीं आ रहा और वह उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए पूछा “करती क्या है ये इतना कमाने के लिए?” दूसरे यूज़र ने लिखा “इसकी पेमेंट के समय 90% ऑफ हो जाता है”। तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “तो फिर आलिया भट्ट कितना चार्ज कर रही है?”

Urvashi Rautela का ट्रोल्स से है पुराना रिश्ता 

ग़ौरतलब है कि Urvashi Rautela इससे पहले भी कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। अभिनेत्री, जिनका नाम भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जुड़ चुका है, अक्सर अपने बयानों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। इससे पहले जब ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना में घायल हुए थे उस दौरान अभिनेत्री ने उनके लिए कई पोस्ट शेयर किये थे जिसके बाद से लोगों ने अभिनेत्री को ऋषभ पंत के लिए पागल कहना शुरू कर दिया था और उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया था। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026